• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

जीके एनर्जी के आईपीओ को पहले दिन 2.57 गुना बोलियां मिलीं

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के हिस्से को 2.70 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 2.61 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों की श्रेणी में 2.32 गुना अभिदान मिला।

  • Money9
  • Last Updated : September 19, 2025, 19:29 IST
  • Follow
  • Follow

जीके एनर्जी लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली के पहले दिन 2.57 गुना बोलियां मिलीं।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 2,21,80,828 शेयरों के मुकाबले 5,70,51,092 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के हिस्से को 2.70 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 2.61 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों की श्रेणी में 2.32 गुना अभिदान मिला।

जीके एनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने एंकर निवेशकों से 139 करोड़ रुपये से अधिक राशि जुटाए हैं।

कंपनी का 464 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 23 सितंबर तक आवेदन दिए जा सकते हैं। इसका मूल्य दायरा 145-153 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

पुणे स्थित इस कंपनी के 400 करोड़ रुपये के निर्गम में नए शेयरों के निर्गम और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 65 करोड़ रुपये मूल्य के 42 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री-प्रस्ताव (ओएफएस) शामिल है।

इस नए निर्गम से प्राप्त 322.5 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी की दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने और शेष राशि का उपयोग सामान्य कंपनी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

यह कंपनी सौर ऊर्जा चालित कृषि जल पंप प्रणालियों के लिए इंजीनियरिंग, खरीद और उसे चालू (ईपीसी) करने की सेवाएं प्रदान करती है।

Published: September 19, 2025, 19:29 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • active IPOs

Related

  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close