• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

जीके एनर्जी का 465 करोड़ रुपये का IPO 19 सितंबर को खुलेगा, प्राइस बैंड तय

कंपनी का आईपीओ 19 से 23 सितंबर तक सार्वजनिक सदस्यता के लिए खुला रहेगा और एंकर निवेशक 18 सितंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

  • Money9
  • Last Updated : September 16, 2025, 15:08 IST
  • Follow
  • Follow

सौर ऊर्जा से चलने वाले कृषि जल पंप प्रणाली प्रदाता जीके एनर्जी ने मंगलवार को अपने आगामी 465 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 145 रुपये से 153 रुपये प्रति शेयर के मूल्य दायरे की घोषणा की।

कंपनी का आईपीओ 19 से 23 सितंबर तक सार्वजनिक सदस्यता के लिए खुला रहेगा और एंकर निवेशक 18 सितंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

पुणे स्थित कंपनी आईपीओ के तहत 400 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा कंपनी के शेयरधारकों द्वारा 65 करोड़ रुपये की 42 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी। इस प्रकार कुल निर्गम का आकार 465 करोड़ रुपये हो जाता है।

नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त 322.5 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी की दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण के लिए और शेष राशि का सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

यह कंपनी सौर ऊर्जा चालित कृषि जल पंप प्रणालियों के लिए इंजीनियरिंग, खरीद और उसे चालू करना (ईपीसी) जैसी सेवाओं की भारत की सबसे बड़ी प्रदाता है। यह किसानों को सौर ऊर्जा चालित पंप प्रणालियों के सर्वेक्षण, डिजाइन, आपूर्ति, संयोजन और स्थापना, परीक्षण, उसे चालू करना और रखरखाव के लिए संपूर्ण एकल स्रोत समाधान प्रदान करती है।

Published: September 16, 2025, 15:08 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • IPO

Related

  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close