• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

एफटीए पर उद्योग के हितों के लिए व्यापक विमर्श कर रही सरकारः गोयल

उन्होंने ‘वाणिज्य भवन’ के उद्घाटन की तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श और बैठकें करने के बाद अपने सभी एफटीए करते हैं। हम उनकी (उद्योगों की) चिंताओं और जरूरतों का ख्याल रखते हैं।’’

  • Money9
  • Last Updated : June 23, 2025, 23:03 IST
  • Follow
  • Follow

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि सरकार मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श कर रही है और घरेलू उद्योग के हितों को ध्यान में रखकर ही इन समझौतों को आगे बढ़ा रही है। गोयल ने कहा कि भारत इन व्यापार समझौतों पर बात करते समय उद्योग जगत के आक्रामक एवं रक्षात्मक दोनों तरह के हितों को ध्यान में रख रहा है।

उन्होंने ‘वाणिज्य भवन’ के उद्घाटन की तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श और बैठकें करने के बाद अपने सभी एफटीए करते हैं। हम उनकी (उद्योगों की) चिंताओं और जरूरतों का ख्याल रखते हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारत उन व्यापारिक साझेदारों के साथ एफटीए पर बातचीत कर रहा है जो देश के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं करते हैं बल्कि इसकी अर्थव्यवस्था के पूरक हैं ताकि इससे उद्योग और लोग लाभान्वित हों।

गोयल ने कहा, ‘‘आगे भी हम ऐसे एफटीए करेंगे, जिनमें राष्ट्रीय और सार्वजनिक हितों को ध्यान में रखा जाएगा।’’

इस अवसर पर गोयल ने कहा कि नए सरकारी ऑनलाइन खरीद मंच (जीईएम) ने सार्वजनिक खरीद को लोकतांत्रिक बनाया है, जिससे देश के दूरदराज के इलाकों समेत पूरे भारत में उद्यमियों की भागीदारी संभव हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ई-कॉमर्स आज सर्वोत्तम मूल्य की खोज करने और हर कोने से उत्पादकों को राष्ट्रीय आपूर्ति शृंखलाओं में लाने की एक व्यवस्था मुहैया कराता है।’’

Published: June 23, 2025, 23:03 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • FTA

Related

  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close