• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

नागर विमानन मंत्री ने एयरलाइंस को 32 हवाई अड्डों पर नियमित उड़ानें बहाल करने को कहा

सरकार ने पिछले हफ्ते पाकिस्तान के साथ सीमा पर पैदा हुए तनाव को देखते हुए देश के 32 हवाई अड्डों पर असैन्य उड़ानों का संचालन रोकने के लिए 'नोटिस टु एयरमेन' (नोटैम) जारी किया था।

  • Money9
  • Last Updated : May 13, 2025, 22:57 IST
  • Follow
एयरलाइंस
  • Follow

नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने मंगलवार को एयरलाइन कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में हवाई अड्डे बंद होने के कारण उड़ानों में व्यवधान, विमान ईंधन पर कर में कटौती और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और सभी एयरलाइंस के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान एयरलाइंस को 15 मई से सभी 32 हवाई अड्डों पर अपने नियमित उड़ान कार्यक्रम को दोबारा शुरू करने के लिए कहा गया है। नायडू ने कहा, ‘‘सभी एयरलाइंस ने इन हवाई अड्डों पर उड़ानें दोबारा शुरू करने के सुझाव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।’’

सरकार ने पिछले हफ्ते पाकिस्तान के साथ सीमा पर पैदा हुए तनाव को देखते हुए देश के 32 हवाई अड्डों पर असैन्य उड़ानों का संचालन रोकने के लिए ‘नोटिस टु एयरमेन’ (नोटैम) जारी किया था। हालांकि, दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनने के बाद से हालात सामान्य होने लगे हैं। सूत्रों ने कहा कि यह बैठक भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के चलते हाल के दिनों में उड़ान संचालन में आए व्यवधान की पृष्ठभूमि में हुई।

सूत्रों के मुताबिक, नागर विमानन मंत्री ने इस बैठक में कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सशस्त्र बलों के योगदान के लिए आभार जताने के तरीकों पर एयरलाइंस को विचार करना चाहिए जिसमें उड़ान के दौरान घोषणाएं भी शामिल हैं। सूत्रों ने यह भी कहा कि कुछ एयरलाइंस ने हवाई अड्डों के बंद होने के दौरान ‘व्यवहार्यता अंतराल निधि’ (वीजीएफ) में हुए नुकसान का उल्लेख किया। क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना ‘उड़ान’ के तहत उड़ानें संचालित करने वाली एयरलाइंस को वीजीएफ दिया जाता है।

इसके अलावा एयरलाइंस ने विमानन ईंधन (एटीएफ) पर कर राहत देने की भी सरकार से मांग की। हवाई अड्डों के बंद रहते समय हवाई अड्डों पर सुरक्षा उपाय भी बढ़ाए गए थे। हवाई अड्डों के बंद होने के कारण एयरलाइंस ने प्रतिदिन 300 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी थीं। सूत्रों के मुताबिक, कुछ एयरलाइंस ने बैठक में मौजूद मंत्री और अधिकारियों को बताया कि भीषण गर्मियों में हवाई यात्राओं में आने वाले व्यस्त समय के पहले टिकट बड़ी संख्या में रद्द किए गए हैं जिससे यात्रा धारणा में कमजोरी नजर आती है।

भारतीय एयरलाइन को देश के उत्तरी हिस्सों से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए लंबा मार्ग लेना पड़ रहा है क्योंकि पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइंस के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। हवाई क्षेत्र बंद होने के बाद मंत्रालय ने संभावित परिचालन और वित्तीय प्रभाव को लेकर एयरलाइंस से जानकारी मांगी थी। इस बीच, दिल्ली हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य बना हुआ है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने कहा, ‘‘हालांकि, हवाई क्षेत्र के बदलते हालात और नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा बढ़ाए गए सुरक्षा उपायों के कारण कुछ उड़ानों के कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं और सुरक्षा प्रक्रिया का समय लंबा हो सकता है।’’

Published: May 13, 2025, 22:57 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Civil Aviation Minister

Related

  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close