• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

चालू वित्त वर्ष में दोपहिया सेगमेंट में 6 से 9% की वृद्धि की उम्मीद: रिपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया स्थिर प्रतिस्थापन (रिप्लेसमेंट) मांग, शहरी खपत में सुधार, सामान्य मानसून से ग्रामीण आय में वृद्धि तथा माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में संभावित कमी से वृद्धि को समर्थन मिलने की संभावना है।

  • Money9
  • Last Updated : August 25, 2025, 15:21 IST
  • Follow
Two-wheeler scooters like Honda Activa, Suzuki Access, TVS NTORQ and motorcycles like Hero Splendor, Honda Shine, Bajaj Pulsar, etc could become cheaper, if the Federation of Automobile Dealers Association (FADA) has its way. (Photo Credit: Akash Pundir)
  • Follow

रेलू दोपहिया वाहन खंड में चालू वित्त वर्ष 2025-25 में सालाना आधार पर छह से नौ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज होने की उम्मीद है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने सोमवार को यह बात कही।

रिपोर्ट में कहा गया स्थिर प्रतिस्थापन (रिप्लेसमेंट) मांग, शहरी खपत में सुधार, सामान्य मानसून से ग्रामीण आय में वृद्धि तथा माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में संभावित कमी से वृद्धि को समर्थन मिलने की संभावना है।

इक्रा ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए उद्योग का परिदृश्य सकारात्मक बना हुआ है, जिसे अनुकूल मांग से सहायता मिलेगी तथा अनुमानित जीएसटी कटौती से वृद्धि को गति देने के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन मिल सकता है।

इसमें कहा गया कि जुलाई, 2025 में दोपहिया वाहनों की घरेलू थोक बिक्री सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़कर 15 लाख इकाई हो गई। मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) ने आगामी त्योहारों से पहले आपूर्ति में सुधार किया है।

इक्रा ने कहा कि पिछले महीने खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 6.5 प्रतिशत की कमी आई, क्योंकि कमजोर शहरी मांग एवं भारी वर्षा के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में आवाजाही प्रभावित हुई जिससे बिक्री पर असर पड़ा।

इसमें कहा गया कि निर्यात में लगातार वृद्धि हो रही है तथा जुलाई में इसमें वार्षिक आधार पर 32 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि दर्ज की गई।

इस बीच, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों (ई2डब्ल्यू) की बिक्री क्रमिक आधार पर धीमी रही। यह जुलाई में दो प्रतिशत घटकर 1,02,900 इकाई रही। समग्र दोपहिया वाहन खंड में ई2डब्ल्यू की पहुंच छह से सात प्रतिशत के दायरे में स्थिर रही।

Published: August 25, 2025, 15:21 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • two wheeler

Related

  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close