• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

एचडीएफसी बैंक का मुनाफा तीसरी तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़कर 18,807 करोड़ रुपये हुआ

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक बैंक की मुख्य शुद्ध ब्याज आय 6.4 प्रतिशत बढ़कर 32,600 करोड़ रुपये रही, जबकि गैर ब्याज आय 13,250 करोड़ रुपये रही।

  • Money9
  • Last Updated : January 17, 2026, 23:33 IST
  • Follow
HDFC Bank
  • Follow

निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 12.17 प्रतिशत बढ़कर 19,807 करोड़ रुपये हो गया।

मुंबई मुख्यालय वाले इस बैंक ने पिछले साल इसी अवधि में 17,657 करोड़ रुपये और पिछली सितंबर तिमाही में 19,611 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

एकल आधार पर बैंक का लाभ अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 11.46 प्रतिशत बढ़कर 18,653.75 करोड़ रुपये हो गया।

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक बैंक की मुख्य शुद्ध ब्याज आय 6.4 प्रतिशत बढ़कर 32,600 करोड़ रुपये रही, जबकि गैर ब्याज आय 13,250 करोड़ रुपये रही।

बैंक ने बताया कि समग्र स्तर पर उसका शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.35 प्रतिशत रहा। इसके अतिरिक्त नए श्रम कानूनों को लागू करने के कारण समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसका खर्च 800 करोड़ रुपये बढ़ा।

समीक्षाधीन अवधि में ऋण में 11.9 प्रतिशत की वृद्धि के दम पर मुख्य शुद्ध ब्याज आय 6.4 प्रतिशत बढ़कर 32,600 करोड़ रुपये रही, जबकि गैर-ब्याज आय 13,250 करोड़ रुपये रही। इस दौरान अन्य आय 15 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 13,254 करोड़ रुपये हो गई।

बैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) श्रीनिवासन वैद्यनाथन ने पत्रकारों को बताया कि तिमाही के दौरान बैंक का ऋण-जमा अनुपात बढ़ा है, लेकिन उन्होंने इस आंकड़े को तिमाही आधार पर न देखकर दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य में देखने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि समय के साथ यह प्रमुख अनुपात गिरकर 90 प्रतिशत से नीचे आ जाएगा। बैंक वित्त वर्ष 2025-26 में ऋण वृद्धि को प्रणाली के बराबर लाने और वित्त वर्ष 2026-27 में प्रणाली से आगे निकलने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की राह पर है।

Published: January 17, 2026, 23:33 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • HDFC Bank

Related

  • पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से तेल-तिलहन कीमतों में बढ़ोतरी जारी
  • गुरुग्राम: फर्जी जीएसटी पंजीकरण गिरोह का भंडाफोड़
  • सेबी ने कॉफी डे एंटरप्राइजेज और अधिकारियों पर 38 लाख रुपये का जुर्माना लगाया
  • जीएसटी संग्रह फरवरी में 8.1 प्रतिशत बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा
  • होंडा कार्स इंडिया की फरवरी में बिक्री 30.11 प्रतिशत घटकर 7,212 इकाई रही
  • अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान एफडीआई 18 प्रतिशत बढ़कर 47.87 अरब डॉलर पर

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close