• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

केरल में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, छह जिलों में जारी ‘ऑरेंज अलर्ट’

आईएमडी ने यह भी बताया कि अगले दो दिनों में राज्य में मानसून के दस्तक देने की संभावना है और अगले सात दिनों के दौरान केरल में भारी बारिश का अनुमान है।

  • Money9
  • Last Updated : May 23, 2025, 19:00 IST
  • Follow
Pic credit: Adobe Stock
  • Follow

केरल के विभिन्न भागों में जारी भारी बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को राज्य के छह जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

आईएमडी ने यह भी बताया कि अगले दो दिनों में राज्य में मानसून के दस्तक देने की संभावना है और अगले सात दिनों के दौरान केरल में भारी बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग ने राज्य के त्रिशूर, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

विभाग ने इसके अलावा कन्नूर और कासरगोड में 24 से 26 मई तक तथा मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड में 25 व 26 मई के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

आईएमडी ने 26 मई के लिए पथनमथिट्टा और इडुक्की जिलों में भी ‘रेड अलर्ट’ जारी किया।

मौसम विभाग ने 24 मई के लिए राज्य के नौ जिलों में, 25 मई को सात, 26 मई को चार और 27 मई को छह जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया।

‘रेड अलर्ट’ 24 घंटों में 20 सेंटीमीटर (सेमी) से अधिक भारी बारिश, ‘ऑरेंज अलर्ट’ में 11 से 20 सेमी तक बहुत भारी बारिश और ‘येलो अलर्ट’ में छह सेमी से 11 सेमी के बीच भारी बारिश को दर्शाता है।

आईएमडी ने यह भी बताया कि तटीय क्षेत्रों और अंदरूनी इलाकों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है और मछुआरों समेत लोगों को एहतियाती कदम उठाने की की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने निर्देश दिया कि शुक्रवार से 27 मई तक केरल-कर्नाटक-लक्षद्वीप तटों पर मछली पकड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस बीच, भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) ने बताया कि शनिवार को राज्य के तटीय क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर 3.5 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की संभावना है।

Published: May 23, 2025, 19:00 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • imd monsoon prediction

Related

  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close