होंडा कार्स इंडिया की फरवरी में बिक्री 30.11 प्रतिशत घटकर 7,212 इकाई रही

बिक्री प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए होंडा कार्स इंडिया के उपाध्यक्ष (विपणन एवं बिक्री) कुणाल बहल ने कहा कि कंपनी ने फरवरी के दौरान अपनी बिक्री की गति को बनाए रखा।

होंडा कार्स

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने रविवार को बताया कि फरवरी 2026 में उसकी कुल बिक्री सालाना आधार पर 30.11 प्रतिशत घटकर 7,212 इकाई रही।

कंपनी ने पिछले साल फरवरी 2025 में कुल 10,320 इकाइयों की बिक्री की थी।

होंडा कार्स इंडिया ने एक बयान में कहा कि पिछले महीने उसकी घरेलू बिक्री 5,629 इकाई रही, जो फरवरी 2025 की 5,616 इकाइयों के मुकाबले लगभग स्थिर रही। हालांकि, कंपनी के निर्यात में भारी गिरावट देखी गई। फरवरी 2026 में निर्यात 1,583 इकाई रहा, जो पिछले साल के इसी महीने की 4,707 इकाइयों के मुकाबले काफी कम है।

बिक्री प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए होंडा कार्स इंडिया के उपाध्यक्ष (विपणन एवं बिक्री) कुणाल बहल ने कहा कि कंपनी ने फरवरी के दौरान अपनी बिक्री की गति को बनाए रखा।

उन्होंने कहा कि इसमें ‘होंडा अमेज’ कॉम्पैक्ट सेडान की लोकप्रियता का प्रमुख योगदान रहा, जबकि ‘होंडा सिटी’ और ‘एलीवेट’ की बिक्री भी स्थिर रही।

बहल ने कहा कि चूंकि हम वित्त वर्ष के अंतिम महीने में प्रवेश कर रहे हैं, हम बाजार के प्रदर्शन को लेकर आशान्वित हैं।

Published: March 1, 2026, 21:31 IST
Exit mobile version