• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

भारत 1.4 अरब लोगों का देश, अमेरिका से थोड़ा सा मक्का भी नहीं खरीदेगा: लुटनिक

लुटनिक ने कहा, ''यह रिश्ता एकतरफा है. वे हमें बेचते हैं और हमारा फायदा उठाते हैं. वे हमें अपनी अर्थव्यवस्था से रोकते हैं, जबकि हम उनके लिए पूरी तरह खुले हैं.''

  • Money9
  • Last Updated : September 14, 2025, 22:45 IST
  • Follow
  • Follow

अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि भारत 1.4 अरब लोगों का देश होने का दावा करता है, लेकिन वह अमेरिका से थोड़ा सा मक्का भी नहीं खरीदेगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि नयी दिल्ली को अपने शुल्क कम करने होंगे, वरना अमेरिका के साथ व्यापार करने में उसे ”कठिन समय” का सामना करना पड़ेगा. लुटनिक ने शनिवार को एक साक्षात्कार के दौरान यह टिप्पणी की. उनसे पूछा गया था कि क्या अमेरिका भारत, कनाडा और ब्राजील जैसे महत्वपूर्ण सहयोगियों के साथ बेहद मूल्यवान संबंधों को इन देशों पर लगाए गए शुल्क के जरिए खराब कर रहा है.

लुटनिक ने कहा, ”यह रिश्ता एकतरफा है. वे हमें बेचते हैं और हमारा फायदा उठाते हैं. वे हमें अपनी अर्थव्यवस्था से रोकते हैं, जबकि हम उनके लिए पूरी तरह खुले हैं.” उन्होंने आगे कहा, ”राष्ट्रपति कहते हैं कि निष्पक्ष और आपसी व्यापार.”

लुटनिक ने कहा, ”भारत शेखी बघारता है कि उसके पास 1.4 अरब लोग हैं. इतने लोग अमेरिका से एक बुशल (लगभग 25 किलोग्राम) मक्का क्यों नहीं खरीदेंगे? क्या यह बात आपको बुरी नहीं लगती कि वे हमें सब कुछ बेचते हैं और हमारा मक्का नहीं खरीदते? वे हर चीज पर शुल्क लगाते हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन देशों से शुल्क कम करने को कहा है. लुटनिक ने कहा, ”यही राष्ट्रपति का मॉडल है, और या तो आप इसे स्वीकार करें या फिर आपको दुनिया के सबसे बड़े उपभोक्ता के साथ व्यापार करने में मुश्किल होगी.” ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया है. भारत ने अमेरिका के इस कदम को अनुचित और अविवेकपूर्ण बताया है.

Published: September 14, 2025, 22:45 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • us india

Related

  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close