• हिन्दी
  • ગુજરાતી
  • বাংলা
  • తెలుగు
  • मराठी
  • ಕನ್ನಡ
  • money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

इंडिगो, एयर इंडिया ने ईरानी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल रोका, वैकल्पिक मार्गों से उड़ान

इंडिगो ने कहा कि वह पट्टे पर लिए गए ड्रीमलाइनर विमानों से संचालित की जा रही अपनी लंबी दूरी वाली उड़ानों का समायोजन करेगी। इसके तहत 17 फरवरी से कोपनहेगन के लिए सेवाएं निलंबित की जाएंगी, जबकि दिल्ली–लंदन हीथ्रो और दिल्ली–मैनचेस्टर मार्गों पर उड़ानों की संख्या भी घटाई जाएगी।

  • Money9
  • Last Updated : February 5, 2026, 13:51 IST
  • Follow
Scindia tweeted on Monday that, "Owing to the constructive policies of the government, domestic air traffic has seen the highest level, post the onset of the pandemic".
  • Follow

पश्चिम एशिया में बदलते भू-राजनीतिक हालात के बीच इंडिगो और एयर इंडिया ने ईरानी हवाई क्षेत्र का उपयोग बंद कर दिया है और अब अपनी लंबी दूरी वाली उड़ानों का संचालन वैकल्पिक मार्गों से कर रही हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, वैकल्पिक मार्ग अपनाने के कारण यूरोप, ब्रिटेन और अमेरिका के लिए उड़ानों का समय बढ़ गया है, जिससे ईंधन की खपत भी अधिक हो रही है।

इंडिगो ने कहा कि वह पट्टे पर लिए गए ड्रीमलाइनर विमानों से संचालित की जा रही अपनी लंबी दूरी वाली उड़ानों का समायोजन करेगी। इसके तहत 17 फरवरी से कोपनहेगन के लिए सेवाएं निलंबित की जाएंगी, जबकि दिल्ली–लंदन हीथ्रो और दिल्ली–मैनचेस्टर मार्गों पर उड़ानों की संख्या भी घटाई जाएगी।

एयरलाइन ने बयान में कहा कि उसके चौड़े आकार वाले विमानों के परिचालन को भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण लगातार बदलते हवाई-क्षेत्र प्रतिबंधों और भारत एवं दूसरे देशों के हवाई अड्डों पर बढ़ती भीड़ जैसी बाहरी परिचालन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

एयर इंडिया के एक सूत्र ने कहा कि ईरान में बदल रही स्थिति को देखते हुए एयरलाइन अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के लिए जाने वाली उड़ानों के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर रही है।

एयर इंडिया अमेरिका के कई शहरों के अलावा कनाडा के टोरंटो एवं वैंकूवर शहरों के लिए भी उड़ानें संचालित करती है।

सूत्र ने बताया कि एयर इंडिया अपने उड़ान परिचालन के लिए सुरक्षा और संरक्षा परिदृश्य की निरंतर निगरानी और आकलन कर रही है। यह प्रक्रिया जोखिम-आकलन व्यवस्था के तहत की जा रही है जिसे वैश्विक विमानन सुरक्षा एजेंसियों और विशेषज्ञ सुरक्षा सलाहकार भागीदारों से मिली सूचनाओं पर आधारित है।

सूत्र के मुताबिक, एयरलाइन इन आकलनों के आधार पर आवश्यकता के अनुरूप अपने परिचालन की पूर्व-योजना बनाती रहती है।

Published: February 5, 2026, 13:51 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • IndiGo

Related

  • किसी भी देश से तेल खरीदने के लिए स्वतंत्र है भारत: रूस
  • 2026-27 में ईवी दोपहिया वाहनों की बिक्री 16-18 प्रतिशत बढ़ने के आसार
  • वायदा कारोबार में तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी, सोने में जोरदार उछाल
  • भारत- अमेरिका करार में कृषि-डेयरी क्षेत्रों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं: गोयल
  • केंद्रीय बजट 2026-27 में आयकर दरों में कोई बदलाव नहीं
  • बजट ने रत्न और आभूषणों के लिए मुख्य बाधाओं को दूर किया: उद्योग

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Trending Stories

  • इलेक्ट्रिक परिवहन कंपनी ओमेगा सेकी मोबिलिटी ने यात्री ई-दोपहिया खंड में रखा कदम
  • प्रधानमंत्री मोदी के वडोदरा संयंत्र से पहले टाटा-एयरबस विमान के आपूर्ति समारोह में शामिल होने की संभावना
  • किसी भी देश से तेल खरीदने के लिए स्वतंत्र है भारत: रूस
  • इंडिगो, एयर इंडिया ने ईरानी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल रोका, वैकल्पिक मार्गों से उड़ान
  • दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति में सुधार से 2026-27 में ईवी दोपहिया वाहनों की बिक्री 16-18 प्रतिशत बढ़ने के आसार
  • TV9 Sites

  • TV9 Hindi
  • TV9Telugu.com
  • TV9 Marathi
  • TV9 Gujarati
  • TV9 Kannada
  • TV9 Bangla
  • TV9 English
  • News9 Live
  • Trends9
  • Tv9tamilnews
  • Assamtv9
  • Malayalamtv9
  • Money9 Sites

  • Money9 Hindi
  • Money9 English
  • Money9 Marathi
  • Money9 Telugu
  • Money9 Gujarati
  • Money9 Kannada
  • Money9 Bangla
  • Money9live
  • Topics

  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Stocks
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Crypto
  • Exclusive
  • Follow us

  • FaceBook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
  • Download App

  • play_store
  • App_store
  • Contact Us
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close