• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

इंडिगो अंतरराष्ट्रीय विस्तार को लेकर उत्साहित: सीईओ

एयरलाइन की योजना मार्च 2026 को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में अपने नेटवर्क में 10 नए अंतरराष्ट्रीय गंतव्य जोड़ने की है। इनमें लंदन, कोपेनहेगन और एथेंस शामिल हैं।

  • Manish Mishra
  • Last Updated : July 6, 2025, 18:48 IST
  • Follow
Image: Indigo
  • Follow

अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर जोर देते हुए एयरलाइन इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने कहा कि एम्सटर्डम यूरोप और उत्तरी अमेरिका के बाकी हिस्सों को जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान होगा।

इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है, जिसकी घरेलू बाजार में 64 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वह नए मार्गों और साझेदारियों के साथ तेजी से अपनी विदेशी पहुंच को बढ़ा रही है।

इंडिगो ने यूरोप में प्रवेश करते हुए इस सप्ताह मुंबई से मैनचेस्टर और एम्सटर्डम के लिए सीधी सेवाएं शुरू कीं। एल्बर्स ने इन पेशकश को एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ”मुझे लगता है कि अब यूरोप में प्रवेश करने का वक्त है। यह बदलाव सिर्फ दो नए गंतव्यों से कहीं अधिक गहरा है। यह उत्पाद का बदलाव है। यह कुछ साझेदारियों में बदलाव है। यह प्रोफाइल का बदलाव है।”

उन्होंने कहा, ”400 से ज्यादा विमानों के बेड़े के साथ, इंडिगो 90 से ज्यादा घरेलू और 40 विदेशी गंतव्यों के लिए उड़ान भरती है।”

एल्बर्स ने कहा कि एम्स्टर्डम हवाई अड्डा संपर्क के लिए बहुत बढ़िया है और यह निश्चित रूप से यहां से यूरोप और उत्तरी अमेरिका के बाकी हिस्सों से जुड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण बिंदु बन जाएगा।

एयरलाइन की योजना मार्च 2026 को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में अपने नेटवर्क में 10 नए अंतरराष्ट्रीय गंतव्य जोड़ने की है। इनमें लंदन, कोपेनहेगन और एथेंस शामिल हैं।

एल्बर्स ने लंबी दूरी की सेवाओं में जाने के लिए आंतरिक बदलावों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इंडिगो के पास शुरू से ही एक स्पष्ट उत्पाद था। उन्होंने आगे कहा, ”हमने अब जो किया है, वह यह कि हमने अपने द्वारा संचालित मार्गों के आधार पर उत्पादों के समूह बनाए हैं। इसलिए मैनचेस्टर पर हमारे पास जो उत्पाद है, हम उसका उपयोग लंदन या कोपेनहेगन के लिए भी कर सकते हैं।”

इंडिगो लंबी दूरी की उड़ानों के लिए, नॉर्वे के नॉर्स अटलांटिक एयरवेज से छह चौड़े आकार के बोइंग 787-9 विमान किराए पर ले रही है।

एल्बर्स ने कहा कि इंडिगो तुर्की एयरलाइंस के साथ कोडशेयर भागीदारी जारी रखेगी और उससे विमान पट्टे पर लेने की अवधि खत्म होने के बाद इस्तांबुल के लिए सेवाएं संचालित करने को विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

विमानन नियामक डीजीसीए ने 30 मई को इंडिगो द्वारा तुर्की एयरलाइंस से लिए गए दो बोइंग 777 विमानों के पट्टे को 31 अगस्त तक तीन महीने के लिए बढ़ा दिया था। साथ ही एयरलाइन को तीन महीने के भीतर पट्टा खत्म करने का निर्देश दिया था।

एल्बर्स ने कहा कि एयरलाइन इस मुद्दे को हल करने के लिए इस्तांबुल के लिए ए321 विमान संचालित करने सहित विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है।

उन्होंने कहा कि तुर्की एयरलाइंस के साथ कोडशेयर भागीदारी जारी रहेगी। उन्होंने कहा, ”ऐसा कोई कारण नहीं है कि हमें ऐसा नहीं करना चाहिए।” कोडशेयर भागीदारी के तहत कोई एयरलाइन अपने यात्रियों को एक ही टिकट पर साझेदार एयरलाइन के साथ यात्रा का विकल्प देती है।

Published: July 6, 2025, 18:48 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • IndiGo

Related

  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close