• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 75.4 प्रतिशत बढ़कर 324.25 करोड़ रुपये पर

जून तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 13.2 प्रतिशत बढ़कर 2,919.83 करोड़ रुपये रहा. जेकेसीएल की कुल आय (अन्य आय समेत) जून तिमाही में 19.5 प्रतिशत बढ़कर 3,408.97 करोड़ रुपये रही.

  • Manish Mishra
  • Last Updated : July 19, 2025, 19:35 IST
  • Follow
  • Follow

जेके सीमेंट लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 75.4 प्रतिशत बढ़कर 324.25 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 184.82 करोड़ रुपये था।

जेके सीमेंट लिमिटेड (जेकेसीएल) ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जून तिमाही में उसकी परिचालन आय 19.4 प्रतिशत बढ़कर 3,352.53 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,807.57 करोड़ रुपये थी।

जून तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 13.2 प्रतिशत बढ़कर 2,919.83 करोड़ रुपये रहा।

जेकेसीएल की कुल आय (अन्य आय समेत) जून तिमाही में 19.5 प्रतिशत बढ़कर 3,408.97 करोड़ रुपये रही।

इस बीच, जेकेसीएल ने शेयर बाजार को दी एक अन्य सूचना में बताया कि शनिवार को आयोजित एक बैठक में उसके निदेशक मंडल ने राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा के पास छह लाख टन प्रति वर्ष सफेद सीमेंट आधारित दीवार पुट्टी संयंत्र की स्थापना करके कंपनी के विस्तार को मंजूरी दे दी।

इसमें कहा गया, “विस्तार के लिए कुल प्रस्तावित निवेश 195 करोड़ रुपये अनुमानित है।”

Published: July 19, 2025, 19:35 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • JK Cement

Related

  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close