कल्याण ज्वेलर्स का तीसरी तिमाही का एकीकृत मुनाफा 90 प्रतिशत बढ़कर 416 करोड़ रुपये

वित्तवर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के दौरान अंतरराष्ट्रीय परिचालन से कुल राजस्व में 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई, जो एक साल पहले के 842 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,164 करोड़ रुपये हो गया।

कल्याण ज्वेलर्स इंडिया ने शुक्रवार को बताया कि उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 90.36 प्रतिशत बढ़कर 416.29 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 218.68 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन से होने वाला राजस्व 42.11 प्रतिशत बढ़कर 10,343.41 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 7,278.09 करोड़ रुपये था।

वित्तवर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के दौरान अंतरराष्ट्रीय परिचालन से कुल राजस्व में 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई, जो एक साल पहले के 842 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,164 करोड़ रुपये हो गया।

अंतरराष्ट्रीय परिचालन ने तिमाही के लिए 12 करोड़ रुपये का कर उपरांत मुनाफा अर्जित किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आठ करोड़ रुपये था।

Published: February 6, 2026, 22:45 IST
Exit mobile version