• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

‘लाडकी बहिन’ योजना रहेगी जारी, हर महीने मिलेंगे 1,500 रुपये

अजित पवार ने कहा योजना के कार्यान्वयन के लिए बजटीय आवंटन किया जा चुका है और इसे खत्म करने का कोई सवाल ही नहीं है.

  • Money9
  • Last Updated : April 16, 2025, 11:31 IST
  • Follow
women scheme
  • Follow

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने की सरकार की ‘लाडकी बहिन’ योजना जारी रहेगी और इसे खत्म करने का कोई सवाल ही नहीं है।

महाराष्ट्र सरकार की ‘लाडकी बहिन’ योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये दिए जाते हैं।

माना जाता है कि पिछले साल राज्य के विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ महायुति की जीत में ‘लाडकी बहिन’ योजना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। महायुति में भाजपा, शिवसेना और अजित पवार की राकांपा शामिल है।

मंगलवार रात पत्रकारों से बातचीत के दौरान पवार ने कहा, ‘योजना के कार्यान्वयन के लिए बजटीय आवंटन किया जा चुका है और इसे खत्म करने का कोई सवाल ही नहीं है।’

इससे पहले राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने मंगलवार को कहा था कि योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन अन्य योजना के तहत पहले से ही 1,000 रुपये प्राप्त कर रही 7.74 लाख महिलाओं को 500 रुपये दिए जा रहे है।’

वह मीडिया में आई उन खबरों का जवाब दे रही थीं, जिनमें कहा गया था कि ‘लाडकी बहिन’ योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक मदद उन 7,74,148 महिलाओं के लिए कम कर दी गई है, जो पहले से किसी और सरकारी योजना का लाभ ले रही थीं।

Published: April 16, 2025, 11:31 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • women schemes

Related

  • भारत का दूध उत्पादन 2025 में बढ़कर हुआ 24.7 करोड़ टन
  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close