• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में फ्लाइट के बेतरतीब बढ़े किराए पर सरकार लेगी एक्शन, DGCA की बैठक

आकासा एयर 28 और 29 जनवरी को अहमदाबाद से प्रयागराज के लिए उड़ानें शुरू करेगी. फरवरी में एयरलाइन अहमदाबाद से 9 और बेंगलुरु से प्रयागराज के लिए 12 उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है, जिससे करीब 4,000 सीटें बढ़ेंगी.

  • Money9
  • Last Updated : January 27, 2025, 22:40 IST
  • Follow
  • Follow
महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने फ्लाइट किराया को कम करने के लिए एक्शन लेगी. एविएशन रेगुलेटर DGCA के अधिकारियों ने पिछले हफ्ते एयरलाइन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उनसे महाकुंभ के लिए और अधिक फ्लाइट सर्विस शुरू करने की अपील की. साथ ही अधिकारियों फ्लाइट के किराये को कम करने की भी सलाह ही. महाकुंभ मेला 13 जनवरी को शुरू हुआ है और 26 फरवरी तक चलेगा. प्रयागराज तक श्रद्धालुओं को पहुंचने के लिए देश के कई शहरों से डायरेक्ट 132 उड़ानें संचालित हो रही हैं, जो एक महीने में 80,000 श्रद्धालुओं को महाकुंभ तक पहुंचाएगी. वहीं. महाकुंभ के चलते प्रयागराज दिसंबर 2024 में 8 शहरों के मुकाबले 17 शहरों से सीधे जुड़ गया. ये भी पढ़ें- Gold Price Today: आठ दिन की रैली रुकी, थमा सर्वोच्च शिखर का सफर; चांदी ने गोता लगाया

26 शहरों से सीधे जुड़ा प्रयागराज

पीटीआई के मुताबिक, मंत्रालय ने कहा कि श्रीनगर और विशाखापत्तनम सहित 26 शहरों तक सीधी और कनेक्टिंग उड़ानों के साथ, प्रयागराज अब श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी तरह से जुड़ा हुआ केंद्र है. मंत्रालय के अनुसार, अधिक संख्या में नई उड़ानें शुरू करने से रिजनल कनेक्टिविटी बेहतर होगी. मंत्रालय ने कहा कि नई उड़ानों की संख्या बढ़ाने से किराए में भी कमी आने की उम्मीद है. साथ ही श्रद्धालुओं को महाकुंभ पहुंचने में भी आसानी होगी.

इस दिन है महाकुंभ में महत्वपूर्ण स्नान

नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू के अनुसार, 3 फरवरी को आने वाले शाही स्नान के दिन प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बहुत अधिक बढ़ोतरी हो सकती है. इसके अलावा 4 फरवरी, 12 फरवरी और 26 फरवरी को अन्य महत्वपूर्ण स्नान के दौरान यात्रियों का भार बढ़ेगा. इसलिए DGCA ने एयरलाइनों को बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए फ्लाइट की संख्या बढ़ाने की सलाह दी है. वर्तमान नॉर्म्स के तहत, फ्लाइट किराए को रेगुलेट किया जाता है. हालांकि, इसे सरकार द्वारा नियंत्रित नहीं किया जाता है.

इन शहरों से शुरू होगी फ्लाइट सर्विस

आकासा एयर 28 और 29 जनवरी को अहमदाबाद से प्रयागराज के लिए उड़ानें शुरू करेगी. फरवरी में एयरलाइन अहमदाबाद से 9 और बेंगलुरु से प्रयागराज के लिए 12 उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है, जिससे करीब 4,000 सीटें बढ़ेंगी. स्पाइसजेट दिल्ली, चेन्नई, गुवाहाटी, बेंगलुरु, अहमदाबाद, मुंबई, जयपुर और हैदराबाद से प्रयागराज के लिए उड़ानें शुरू करेगी. इससे फरवरी में करीब 43,000 सीटें बढ़ेंगी. ये भी पढ़ें- आ गई ITC Hotels की लिस्टिंग डेट, 29 जनवरी से हो सकेगी ट्रेडिंग  
Published: January 27, 2025, 22:40 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Akasa Air first flight

Related

  • भारत का दूध उत्पादन 2025 में बढ़कर हुआ 24.7 करोड़ टन
  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close