• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

मारुति ने मध्यम आकार का नया एसयूवी मॉडल ‘विक्टोरिस’ उतारा

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी फिलहाल घरेलू बाजार में फ्रॉन्क्स, ब्रेजा, जिम्नी और ग्रैंड विटारा जैसे एसयूवी मॉडल बेचती है।

  • Sushant Bhansali
  • Last Updated : September 3, 2025, 14:57 IST
  • Follow
Production of utility vehicles declined to 21,873 units last month from 26,648 in September last year. Similarly, Van Eeco's production slumped to 8,025 units from 11,183 units in September 2020. 
  • Follow

मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) बुधवार को अपना नया मध्यम आकार एसयूवी मॉडल ‘विक्टोरिस’ पेश किया। कंपनी तेजी से बढ़ते मध्यम आकार के एसयूवी खंड में अपनी उपस्थिति बढ़ाना चाहती है।

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी फिलहाल घरेलू बाजार में फ्रॉन्क्स, ब्रेजा, जिम्नी और ग्रैंड विटारा जैसे एसयूवी मॉडल बेचती है।

‘विक्टोरिस’ को पेश करने के लिए आयोजित समारोह में मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाची ताकेउची ने कहा कि भारत में दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी है, जो वृद्धि को गति देगी। साथ ही ये कंपनी के वर्तमान एवं भविष्य के ग्राहक बनेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ भारतीय मोटर वाहन उद्योग बदल रहा है क्योंकि ग्राहकों का एक नया समूह बाजार में प्रवेश कर रहा है। ये युवा पीढ़ी है और नए भारत का प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए हमने सोचा कि क्यों न एक ऐसा उत्पाद बनाया जाए जो एसयूवी खंड में मानक को और ऊंचा उठाए।’’

ताकेउची ने बताया कि कंपनी की कुल बिक्री में एसयूवी का योगदान लगातार बढ़ रहा है। यह वित्त वर्ष 2020-21 के 8.9 प्रतिशत से बढ़कर 2024-25 में लगभग 28 प्रतिशत हो गया।

मध्यम आकार के एसयूवी बाजार का आकार वर्तमान में लगभग 9.5 लाख इकाई प्रति वर्ष है, जो समग्र एसयूवी खंड का करीब 40 प्रतिशत है।

मारुति सुज़ुकी ने नए मॉडल की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, इसके विकास में करीब 1,240 करोड़ रुपये का निवेश करने की जानकारी दी।

ताकेउची ने बताया कि इस मॉडल का उत्पादन कंपनी के खरखौदा संयंत्र में किया जाएगा। इस एसयूवी को विश्व भर के करीब 100 बाजारों में निर्यात किया जाएगा।

ग्रैंड विटारा की बिक्री पर उत्पाद के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि एरिना नेटवर्क से बेचा जा रहा मॉडल अलग-अलग ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगा।

ग्रैंड विटारा, कंपनी के नेक्सा बिक्री नेटवर्क के माध्यम से बेची जाती है।

Published: September 3, 2025, 14:57 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Maruti

Related

  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close