• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

मोबाइल फोन उत्पादन 2025-26 के अंत तक 75 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान: आईसीईए

इंडिया सेलुलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) के चेयरमैन पंकज महेंद्रू ने पीटीआई-भाषा को बताया कि भारत ने इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन में मजबूत वृद्धि दर्ज की है, जो 2025 में 133 अरब डॉलर तक पहुंच गया. इस दौरान निर्यात में तेजी से विस्तार जारी रहा.

  • Money9
  • Last Updated : January 12, 2026, 23:27 IST
  • Follow
फोन प्रोडक्शन
  • Follow

उद्योग संगठन आईसीईए ने सोमवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक देश में मोबाइल फोन उत्पादन 75 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जिसमें 30 अरब डॉलर से अधिक का निर्यात शामिल होगा.

इंडिया सेलुलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) के चेयरमैन पंकज महेंद्रू ने पीटीआई-भाषा को बताया कि भारत ने इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन में मजबूत वृद्धि दर्ज की है, जो 2025 में 133 अरब डॉलर तक पहुंच गया. इस दौरान निर्यात में तेजी से विस्तार जारी रहा.

उन्होंने कहा, ”मोबाइल फोन पीएलआई योजना 2025-26 के दौरान भी जारी रही, और मार्च 2026 में इसका आगामी समापन इस क्षेत्र के लिए एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा. इस योजना के तहत भारतीय मोबाइल उत्पादन में काफी वृद्धि हुई है और हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत 75 अरब डॉलर के मोबाइल उत्पादन और 30 अरब डॉलर से अधिक के निर्यात के स्तर तक पहुंच जाएगा.”

आईसीईए के सदस्यों में एप्पल, फॉक्सकॉन, डिक्सन, वीवो, ओप्पो और लावा जैसी कंपनियां शामिल हैं.

महेंद्रू ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स कलपुर्जा विनिर्माण योजना (ईसीएमएस) और सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की मंजूरी के जरिये मूल्य श्रृंखला के सुदृढ़ीकरण में मदद मिली है.

Published: January 12, 2026, 23:27 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • mobile phone

Related

  • पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से तेल-तिलहन कीमतों में बढ़ोतरी जारी
  • गुरुग्राम: फर्जी जीएसटी पंजीकरण गिरोह का भंडाफोड़
  • सेबी ने कॉफी डे एंटरप्राइजेज और अधिकारियों पर 38 लाख रुपये का जुर्माना लगाया
  • जीएसटी संग्रह फरवरी में 8.1 प्रतिशत बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा
  • होंडा कार्स इंडिया की फरवरी में बिक्री 30.11 प्रतिशत घटकर 7,212 इकाई रही
  • अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान एफडीआई 18 प्रतिशत बढ़कर 47.87 अरब डॉलर पर

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close