• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

सहकार जीवन बीमा सुरक्षा योजना से 31 लाख किसानों को मिला फायदा

सहकारिता राज्य मंत्री ने बताया कि प्राथमिक ऋणदाता समितियों में सदस्यों के लिए सहकार जीवन सुरक्षा बीमा योजना तथा राज्य की अल्पकालीन कृषि संरचना में फसली ऋण लेने वाले कृषक सदस्यों की सामाजिक सुरक्षा के लिए राज सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना लागू है.

  • Money9
  • Last Updated : March 24, 2025, 19:47 IST
  • Follow
फॉर्म लोन
  • Follow

राजस्थान में 31 लाख किसानों को सहकार जीवन बीमा सुरक्षा योजना में 172 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिला है। सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार ने सोमवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।

उन्होंने प्रश्नकाल में बताया कि राज्य सरकार के कुशल प्रबंधन से प्रदेश के 31 लाख किसानों को सहकार जीवन बीमा सुरक्षा योजना में 172 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि सहकार जीवन बीमा सुरक्षा योजना में प्रीमियम की राशि किसानों द्वारा वहन की जाती है।

उन्होंने बताया कि पिछली सरकार के समय वर्ष 2023-24 में सहकार जीवन बीमा सुरक्षा योजना के तहत राज्य के 31 लाख किसानों ने लगभग 360 करोड़ रुपये का प्रीमियम वहन किया। अब राज्य सरकार द्वारा प्रीमियम कम किया गया है, जिससे किसानों द्वारा वर्ष 2024-25 लगभग 186 करोड़ रुपये का प्रीमियम भुगतान किया गया है।

सहकारिता राज्य मंत्री ने बताया कि प्राथमिक ऋणदाता समितियों में सदस्यों के लिए सहकार जीवन सुरक्षा बीमा योजना तथा राज्य की अल्पकालीन कृषि संरचना में फसली ऋण लेने वाले कृषक सदस्यों की सामाजिक सुरक्षा के लिए राज सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना लागू है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 में पिछली सरकार ने बीमा कंपनी का चयन नहीं किया। इस कारण राज सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना की क्रियान्वित नहीं की गई।

उन्होंने सदन में आश्वस्त किया कि बीमा योजनाओं के अलग अलग प्रीमियम के मामले में समिति जांच करेगी तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना में स्वास्थ्य प्रमाण पत्र लिए जाने का प्रावधान नहीं है। स्वास्थ्य प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण एक भी मामला निरस्त नहीं किया गया है।

Published: March 24, 2025, 19:47 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • farmers

Related

  • पश्चिम एशिया संकट से व्यापार, एलएनजी पर निर्भर क्षेत्र हो सकते हैं प्रभावित: क्रिसिल
  • पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से तेल-तिलहन कीमतों में बढ़ोतरी जारी
  • गुरुग्राम: फर्जी जीएसटी पंजीकरण गिरोह का भंडाफोड़
  • सेबी ने कॉफी डे एंटरप्राइजेज और अधिकारियों पर 38 लाख रुपये का जुर्माना लगाया
  • जीएसटी संग्रह फरवरी में 8.1 प्रतिशत बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा
  • होंडा कार्स इंडिया की फरवरी में बिक्री 30.11 प्रतिशत घटकर 7,212 इकाई रही

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close