• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

मदर डेयरी दूध समेत सस्‍ते करेगी ये प्रोडक्‍ट, जानें कब से होगा लागू

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी मदर डेयरी ने कहा कि पनीर (200 ग्राम) की कीमतें 95 रुपये से घटकर 92 रुपये, घी कार्टन पैक (एक लीटर) 675 रुपये से घटकर 645 रुपये और मक्खन 100 ग्राम 62 रुपये से घटकर 58 रुपये हो जाएगा।

  • Money9
  • Last Updated : September 16, 2025, 15:06 IST
  • Follow
  • Follow

मदर डेयरी ने मंगलवार को कहा कि वह माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में 100 प्रतिशत कटौती का लाभ उपभोक्ताओं को देगी और मूल्यवर्धित डेयरी उत्पाद और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ (सफल ब्रांड के तहत) सहित उसके अधिकांश उत्पाद 22 सितंबर से सस्ते हो जाएंगे।

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी मदर डेयरी ने कहा कि पनीर (200 ग्राम) की कीमतें 95 रुपये से घटकर 92 रुपये, घी कार्टन पैक (एक लीटर) 675 रुपये से घटकर 645 रुपये और मक्खन 100 ग्राम 62 रुपये से घटकर 58 रुपये हो जाएगा।

इसी तरह कसाटा आइसक्रीम, अचार, टमाटर प्यूरी और सफल फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज सहित कई अन्य उत्पादों की कीमतें भी कम हो जाएंगी।

मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष बंदलिश ने कहा, ‘‘डेयरी और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला पर जीएसटी में हालिया कटौती एक प्रगतिशील कदम है जो खपत को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएगा और सुरक्षित, उच्च-गुणवत्ता वाले पैकेटबंद उत्पादों को अपनाने में तेजी लाएगा।’’

बंदलिश ने कहा, ‘‘एक उपभोक्ता-केंद्रित संगठन के रूप में, हम इस सुधार की भावना को ध्यान में रखते हुए, 22 सितंबर, 2025 से अपने ग्राहकों को जीएसटी कटौती का 100 प्रतिशत कर लाभ प्रदान कर रहे हैं।’’

मदर डेयरी का पूरा पोर्टफोलियो अब या तो छूट/शून्य या पांच प्रतिशत के सबसे निचले स्लैब के अंतर्गत आता है।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि इस उपाय का संपूर्ण मूल्य श्रृंखला पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।’’

Published: September 16, 2025, 15:06 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Mother Dairy

Related

  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close