• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

Myntra करेगी फैशन की फास्ट डिलिवरी, M-Now से बस 30 मिनट में पहुंचेंगे प्रोडक्ट

फ्लिपकार्ट समर्थित ई-कॉमर्स कंपनी मिंत्रा ने एम-नाउ (M-Now) नाम से एक सर्विस की शुरुआत की है. कंपनी के अनुसार, वह 30 मिनट के भीतर कपड़ों से लेकर दूसरे लाइफस्टाइल के सामान डिलीवर करेगी.

  • Money9
  • Last Updated : December 5, 2024, 20:34 IST
  • Follow
मिंत्रा करेगी फास्‍ट डिलिवरी
  • Follow
लोग चाहते हैं कि ऑर्डर करने के बाद सामान उनके पास फटाफट पहुंच जाए. यही कारण है कि क्विक डिलीवरी सेगमेंट काफी तेजी से ग्रो कर रहा है. सभी प्लेटफॉर्म इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं. अब मिंत्रा (Myntra) ने भी इस सेगमेंट में एंट्री कर ली है. फ्लिपकार्ट समर्थित ई-कॉमर्स कंपनी मिंत्रा ने एम-नाउ (M-Now) नाम से एक सर्विस की शुरुआत की है. कंपनी के अनुसार, वह 30 मिनट के भीतर कपड़ों से लेकर दूसरे लाइफस्टाइल के सामान डिलीवर करेगी.

फैशन सेगमेंट में पहली क्विक डिलीवरी कंपनी

बेंगलुरु बेस्ड इस कंपनी ने लाइफस्टाइल स्पेस में शॉपिंग करने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए मिंत्रा ने इस 30 मिनट में डिलीवरी की इस सर्विस को शुरू किया है. फैशन, ब्यूटी, एक्सेसरीज और होम अप्लायंस में 10 हजार स्टाइल वाले कलेक्शन में इस सर्विस की शुरुआत हो गई है. कंपनी का दावा है कि अगले 3-4 महीनों कंपनी इसे 1 लाख से अधिक स्टाइल तक बढ़ाया जाएगा. मिंत्रा के M-Now के साथ फैशन डिलीवरी के क्षेत्र में ये पहली क्विक डिलीवरी कंपनी बन गई है.

M-Express की हुई थी शुरुआत

मिंत्रा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नंदिता सिन्हा के अनुसार, मिंत्रा के इस सर्विस को आने वाले महीनों में देश भर के बड़े शहरों में विस्तार करने के लिए तैयार है. सिन्हा ने कहा, फैशन अलग तरह की कैटेगरी है जिसमें कई तरह के सेलेक्शन करने होते हैं. उन्होंने कहा कि M-Now को ग्राहकों के लिए फैसिलिटी और सेलेक्शन दोनों ऑप्शन देने के लिए तैयार किया है. मिंत्रा ने 2022 में मेट्रो शहरों में M-Express नाम की एक्सप्रेस सर्विस की शुरुआत की थी. इस सर्विस का मुख्य उद्देश्य ऑर्डर करने के 24-48 घंटों के भीतर प्रोडक्ट्स डिलीवर करना था.

बड़े ब्रांड्स की झट से होगी डिलीवरी

इस नए सर्विस के बाद ग्राहक बड़े ब्रांड की खरीदी काफी आसानी से और जल्दी कर सकते हैं. बड़े ब्रांड्स में वेरो मोडा, मैंगो, टॉमी हिलफिगर, लेवाइस, ओनली, ओलप्लेक्स, डायसल, अरमानी एक्सचेंज, फॉसिल, कैसो, बॉबी ब्राउन, एस्टी लॉडर, मोकोबारा जैसे कई दूसरे नाम शामिल हैं.
Published: December 5, 2024, 20:34 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • myntra

Related

  • भारत का दूध उत्पादन 2025 में बढ़कर हुआ 24.7 करोड़ टन
  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close