• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में अबतक 1.34 प्रतिशत घटकर 5.63 लाख करोड़ रुपये पर

इस दौरान देश का कुल शुद्ध संग्रह 5.63 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 5.70 लाख करोड़ रुपये से 1.34 प्रतिशत कम है. चालू वित्त वर्ष (2025-26) में अब तक जारी किए गए शुद्ध रिफंड 38 प्रतिशत बढ़कर 1.02 लाख करोड़ रुपये रहा.

  • Money9
  • Last Updated : July 11, 2025, 22:38 IST
  • Follow
डायरेक्ट टैक्स
  • Follow

शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में 10 जुलाई तक 1.34 प्रतिशत घटकर लगभग 5.63 लाख करोड़ रुपये रहा. मुख्य रूप से अधिक ‘रिफंड’ के कारण कर संग्रह कम हुआ है. शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली. शुद्ध कंपनी कर संग्रह 3.67 प्रतिशत गिरकर लगभग दो लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल समान ‍अवधि में 2.07 लाख करोड़ रुपये था. गैर-कंपनी कर (जिसमें व्यक्तिगत, एचयूएफ और फर्म शामिल हैं) 3.45 लाख करोड़ रुपये रहा. एक अप्रैल से 10 जुलाई के बीच प्रतिभूति लेनदेन कर संग्रह 17,874 करोड़ रुपये रहा.

इस दौरान देश का कुल शुद्ध संग्रह 5.63 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 5.70 लाख करोड़ रुपये से 1.34 प्रतिशत कम है. चालू वित्त वर्ष (2025-26) में अब तक जारी किए गए शुद्ध रिफंड 38 प्रतिशत बढ़कर 1.02 लाख करोड़ रुपये रहा. एक अप्रैल से 10 जुलाई तक सकल संग्रह (रिफंड से पहले) 6.65 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 6.44 लाख करोड़ रुपये से 3.17 प्रतिशत अधिक है.

सकल कंपनी कर संग्रह 10 जून तक 9.42 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.90 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि सकल गैर-कंपनी कर संग्रह 1.28 प्रतिशत घटकर 3.57 लाख करोड़ रुपये रहा. शारदुल अमरचंद मंगलडास एंड कंपनी की साझेदार गौरी पुरी ने कहा कि शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में कमी मुख्य रूप से कर रिफंड की मात्रा में वृद्धि के कारण है. पुरी ने कहा, “यह करदाता को सेवाओं में सुधार पर सरकार के ध्यान को दर्शाता है. समय पर और कुशल रिटर्न कारोबारी सुगमता को बढ़ाता है.”

चालू वित्त वर्ष में, सरकार ने प्रत्यक्ष कर संग्रह 25.20 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया है, जो पिछले साल की तुलना में 12.7 प्रतिशत अधिक है. सरकार का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष में प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) से 78,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है. सरकार ने 10 जुलाई तक प्रत्यक्ष कर संग्रह के लक्ष्य का 22.34 प्रतिशत तक जुटाया है.

Published: July 11, 2025, 22:38 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • direct tax

Related

  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close