• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

जेवर हवाई अड्डे और ग्रेटर नोएडा के बीच जल्द शुरू होगी नयी बस सेवा

बयान में कहा गया है कि इन मार्गों पर बसें चलने से रबूपुरा, नोएडा सेक्टर 17, 20, 21 और 26 के निवासियों के साथ-साथ गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के छात्रों और परी चौक, जिलाधिकारी कार्यालय, जगत फार्म, सूरजपुर, कुलेसरा और भंगेल गांव जैसे प्रमुख स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी. इसके मुताबिक, भविष्य में दिल्ली से जेवर हवाई के लिए भी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की योजना है.

  • Money9
  • Last Updated : April 13, 2025, 22:23 IST
  • Follow
The DGCA data mentioned that in November 2021, Vistara had the best on-time performance of 84.4 per cent at four metro airports, Bengaluru, Delhi, Hyderabad and Mumbai.
  • Follow

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) जेवर हवाई अड्डे से ग्रेटर नोएडा के परी चौक तक एक नयी बस सेवा शुरू करने जा रहा है. इसका उद्देश्य यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना है. राज्य सरकार द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक, यह पहल जेवर हवाई अड्डे से ग्रेटर नोएडा के बीच बस सम्पर्क को मजबूत करने और तेजी से विस्तार कर रहे क्षेत्र में विकास को रफ्तार देने की एक व्यापक योजना का हिस्सा है.

यीडा क्षेत्र में तीन नए बस मार्गों की पहचान की गई है, जिसमें जेवर हवाई अड्डे और परी चौक के बीच 42 किलोमीटर का हिस्सा शामिल है. इस मार्ग से स्थानीय निवासियों और जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी. इससे उन्हें ग्रेटर नोएडा से आने-जाने में आसानी होगी.

हालांकि, जेवर हवाई अड्डे और परी चौक के बीच एक सीमित बस सेवा वर्ष 2023 से चालू है लेकिन यूपीएसआरटीसी की नयी बस सेवा से ज्यादा संख्या में यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है. जेवर-ग्रेटर नोएडा मार्ग के अलावा दो और बस मार्ग तय किए गए हैं. इनमें से एक नोएडा के सेक्टर 20 और 21 होते हुए बॉटनिकल गार्डन से कुलेसरा और भंगेल तक होगा. दूसरा मार्ग यीडा के क्षेत्रीय कार्यालय को दनकौर चौक, सेक्टर 17 और भंगेल से जोड़ेगा.

बयान में कहा गया है कि इन मार्गों पर बसें चलने से रबूपुरा, नोएडा सेक्टर 17, 20, 21 और 26 के निवासियों के साथ-साथ गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के छात्रों और परी चौक, जिलाधिकारी कार्यालय, जगत फार्म, सूरजपुर, कुलेसरा और भंगेल गांव जैसे प्रमुख स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी. इसके मुताबिक, भविष्य में दिल्ली से जेवर हवाई के लिए भी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की योजना है.

Published: April 13, 2025, 22:23 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Noida Airport

Related

  • भारत का दूध उत्पादन 2025 में बढ़कर हुआ 24.7 करोड़ टन
  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close