• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

Nvidia का इंटेल में पांच अरब डॉलर निवेश का ऐलान, AI में होगी साझेदारी

कंपनी ने कहा कि वह 23.28 अमेरिकी डॉलर प्रति शेयर की दर से इंटेल के सामान्य शेयर खरीदेगी। इस तरह पांच अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा जो नियामकीय स्वीकृतियों के अधीन है।

  • Money9
  • Last Updated : September 18, 2025, 18:42 IST
  • Follow
Nvidia के शेयरों में आई भारी गिरावट
  • Follow

विश्व की अग्रणी चिप विनिर्माता एनवीडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह संकट में घिरी सेमीकंडक्टर कंपनी इंटेल में पांच अरब डॉलर का निवेश करेगी और उसके साथ मिलकर कृत्रिम मेधा (एआई) केंद्रित उत्पाद विकसित करेगी।

एनवीडिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि दोनों कंपनियां संयुक्त रूप से ऐसे विशिष्ट डेटा सेंटर तैयार करेंगी जो एआई अवसंरचना की रीढ़ साबित होंगे। इसके साथ ही पर्सनल कंप्यूटर उत्पादों पर भी दोनों कंपनियां सहयोग करेंगी।

कंपनी ने कहा कि वह 23.28 अमेरिकी डॉलर प्रति शेयर की दर से इंटेल के सामान्य शेयर खरीदेगी। इस तरह पांच अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा जो नियामकीय स्वीकृतियों के अधीन है।

एनवीडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जेन्सेन हुआंग ने कहा, “यह ऐतिहासिक सहयोग एनवीडिया के एआई एवं संवर्धित कंप्यूटिंग आधार को इंटेल के सीपीयू एवं विशाल एक्स86 परिवेश से जोड़ता है। दोनों संस्थान मिलकर अपनी पारिस्थितिकी का विस्तार करेंगे और कंप्यूटिंग के नये युग की नींव रखेंगे।”

कभी सिलिकॉन वैली की अग्रणी कंपनी रही इंटेल मोबाइल कंप्यूटिंग और एआई के दौर में पिछड़ गई। वहीं एनवीडिया हाल के वर्षों में एआई उछाल के कारण दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन चुकी है।

इस निवेश समझौते के ऐलान के बाद बाजार खुलने से पहले के कारोबार में इंटेल के शेयर 30 प्रतिशत उछल गए, जबकि एनवीडिया के शेयर में तीन प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

Published: September 18, 2025, 18:42 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Nvidia

Related

  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close