• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

Patanjali Foods Q1 Result: रेवेन्यू YoY 24 फीसदी बढ़कर 8899 करोड़ पहुंचा, डिविडेंड भी घोषित किया

कंपनी का ग्रॉस प्रॉफिट 1,259.19 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 23.81% की वृद्धि दिखाता है. वहीं, ग्रॉस प्रॉफिट मार्जिन 14.13% रहा. इसके अलावा FMCG सेगमेंट का रेवेन्यू 2,299.69 करोड़ रुपये रहा, जिसमें HPC का योगदान 639.02 करोड़ और EBITDA 119.50 करोड़ का रहा.

  • Money9
  • Last Updated : August 14, 2025, 20:37 IST
  • Follow
  • Follow

पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 8,899.70 करोड़ रुपये का ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया है. जबकि, पिछले साल की समान अवधि के में यह 7,177.17 करोड़ रुपये रहा था. इस तरह रेवेन्यू में करीब 24% का उछाल आया है. इसके साथ ही कंपनी ने इस दौरान 180.39 करोड़ रुपये का प्रॉफिट रिपोर्ट किया है. जबकि, EBITDA 334.17 करोड़ रुपये रहा. कंपनी का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में स्थिर मांग और किफायती पैक के चलते कारोबार को मजबूती मिली है. हालांकि, शहरी बाजारों में प्रीमियम FMCG उत्पादों की मांग सुस्त रही.

मजबूत वित्तीय प्रदर्शन

कंपनी का ग्रॉस प्रॉफिट 1,259.19 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 23.81% की वृद्धि दिखाता है. वहीं, ग्रॉस प्रॉफिट मार्जिन 14.13% रहा. इसके अलावा FMCG सेगमेंट का रेवेन्यू 2,299.69 करोड़ रुपये रहा, जिसमें HPC का योगदान 639.02 करोड़ और EBITDA 119.50 करोड़ का रहा. इसके अलावा एडिबल ऑयल सेगमेंट ने 6,685.86 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया, जो 25.34% की सालाना ग्रोथ दिखाता है.

ग्रोथ के अहम कारण

कंपनी का दावा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिक्री स्थिर रही है. खासतौर पर Grameen Vitrak Program जैसी पहलों से डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का विस्तार हुआ है. इसके साथ ही शहरी इलाकों में छोटे पैक और वैल्यू प्राइसिंग से मांग में सुधार के शुरुआती संकेत मिलने लगे हैं. इसके अलावा पाम ऑयल की कीमतों में गिरावट और कस्टम ड्यूटी कटौती से एडिबल ऑयल सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बढ़ी, जिससे इस सेगमेंट पर दबाव बढ़ा है.

Published: August 14, 2025, 20:37 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Patanjali

Related

  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close