• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

PM सूर्य घर योजना के तहत मिलेगी अब मुफ्त बिजली, जानिए कैसे उठाएं फायदा!

सरकार ने पीएम-सूर्य घर योजना के तहत छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं. उपभोक्ता अब सब्सिडी और सस्ते लोन का लाभ उठाकर अपने बिजली खर्चों को कम कर सकते हैं. जानें, योजना के मुख्य फायदे.

  • Money9
  • Last Updated : January 14, 2025, 23:57 IST
  • Follow
  • Follow
मोदी सरकार ने सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब दो नए प्लान लेकर आई रही है. इस नए प्लान के तहत आपके घरों में मुफ्त में सोलर पैनल लगाए जा सकेंगे. सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी कर दी है, इसके तहत छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए उपभोक्ताओं को दो नए मॉडल्स – RESCO और ULA – के जरिए फायदा मिलेगा. इन गाइडलाइंस का उद्देश्य न केवल सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है, बल्कि उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना भी है.

दो मॉडल्स के जरिए सोलर एनर्जी का विस्तार

इस योजना में दो मॉडल्स पेश किए गए हैं:
  • RESCO मॉडल (रिन्यूएबल एनर्जी सर्विस कंपनी): इसमें तीसरी पार्टी सोलर प्लांट लगाने के लिए निवेश करेगी और उपभोक्ता को केवल खपत की गई बिजली के लिए भुगतान करना होगा. उपभोक्ता को कोई अग्रिम खर्च नहीं उठाना पड़ेगा.
  • Utility-Led Aggregation (ULA) मॉडल: इस मॉडल में डिस्कॉम या राज्य द्वारा नामित संस्थाएं उपभोक्ताओं की ओर से सोलर प्लांट स्थापित करेंगी.

सब्सिडी और वित्तीय सहायता

  • 2 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर 60% सब्सिडी.
  • 2 से 3 किलोवाट तक की अतिरिक्त क्षमता पर 40% सब्सिडी.
  • कुल सब्सिडी सीमा 3 किलोवाट तक.
  • मौजूदा कीमतों के अनुसार, 1 किलोवाट पर ₹30,000, 2 किलोवाट पर ₹60,000 और 3 किलोवाट पर ₹78,000 की सब्सिडी मिलेगी.
घरों में सोलर पैनल लगाने के लिए उपभोक्ताओं को 7 फीसदी ब्याज दर पर बिना गारंटी के कम ब्याज दर वाले लोन मिलेंगे. यह लोन 3 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम के लिए होगा. योजना को सफल बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट भी तय किया गया है. उस फंड से RESCO और ULA मॉडल के तहत बिजली कंपनियों और सर्विस कंपनियों के साथ मिलकर छतों पर सोलर पैनल लगाने का काम बिना किसी रिस्क के पूरा करना आसान होगा.

कैसे करें आवेदन?

  • उपभोक्ताओं को राष्ट्रीय पोर्टल (https://www.pmsuryaghar.gov.in/) पर आवेदन करना होगा.
  • पोर्टल पर उन्हें उपयुक्त वेंडर का चयन करने, सिस्टम साइज समझने और सब्सिडी का लाभ लेने की जानकारी दी जाएगी.
Published: January 14, 2025, 23:57 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • solar panel

Related

  • भारत का दूध उत्पादन 2025 में बढ़कर हुआ 24.7 करोड़ टन
  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close