• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

MCD का बड़ा ऐलान, 31 मार्च तक खुले रहेंगे प्रॉपर्टी टैक्स ऑफिस, सभी शनिवार को काम करेंगे कर्मचारी

MCD Property Tax Office: दिल्ली नगर निगम ने कहा है कि प्रॉपर्टी टैक्स ऑफिस सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे. एमसीडी ने कहा है कि प्रॉपर्टी टैक्स ऑफिस आने वाले टैक्सपेयर्स को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए कार्यालयों में पर्याप्त व्यवस्था की गई है.

  • Money9
  • Last Updated : February 22, 2025, 22:27 IST
  • Follow
  • Follow
Property Tax Office: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने ऐलान किया है कि उसके जोनल कार्यालयों और मुख्यालय में स्थित प्रॉपर्टी टैक्स ऑफिस 31 मार्च तक खुले रहेंगे. खास बात यह है कि इस दौरान आने वाले सभी शनिवार को भी प्रॉपर्टी टैक्स ऑफिस में कर्मचारी काम करेंगे. यानी दिल्ली के लोग शनिवार को भी प्रॉपर्टी टैक्स ऑफिस में जाकर टैक्स पेमेंट कर सकते हैं. MCD का कहना है कि प्रॉपर्टी टैक्स पेमेंट को आसान बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है, ताकि आम जनता को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो. पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम ने कहा है कि प्रॉपर्टी टैक्स ऑफिस सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे. इससे टैक्सपेयर्स को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, MCD के इस फैसले का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रॉपर्टी ऑनर्स और कब्जाधारियों को समय सीमा से पहले अपने प्रॉपर्टी टैक्स रिटर्न दाखिल करने का पर्याप्त अवसर मिले. ये भी पढ़ें- 195 रुपये के डेटा प्लान के साथ अब उठाएं JioHotstar सब्सक्रिप्शन का लुत्फ

कार्यालयों में पर्याप्त व्यवस्था

एमसीडी ने कहा है कि प्रॉपर्टी टैक्स ऑफिस आने वाले टैक्सपेयर्स को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए कार्यालयों में पर्याप्त व्यवस्था की गई है. नगर निकाय ने सभी संपत्ति मालिकों और कब्जाधारियों से 31 मार्च तक अपने टैक्स का भुगतान करने और अपना रिटर्न दाखिल करने का आग्रह किया है.

क्या होता है प्रॉपर्टी टैक्स

प्रॉपर्टी टैक्स एक प्रकार का टैक्स होता है, जो नगर निगम या नगर पालिका की ओर से लगाई जाती है. यह टैक्स नगर निगम या नगर पालिका के लिए राजस्व का एक महत्वपूर्ण स्रोत है. इसका उपयोग विभिन्न सार्वजनिक सेवाओं और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए किया जाता है.

MCD करता है कलेक्शन

ऐसे प्रॉपर्टी टैक्स को हाउस टैक्स के रूप में भी जाना जाता है. यानी जिन लोगों के पास घर होते हैं, उन्हें भी प्रॉपर्टी टैक्स चुकाने पड़ सकते हैं. प्रॉपर्टी टैक्स की गणना प्रॉपर्टी रेट पर की जाती है. दिल्ली में MCD प्रॉपर्टी टैक्स का कलेक्शन करता है. ये भी पढ़ें- रेलवे की इस कंपनी को मिला 288 करोड़ रुपये का टेंडर, 71 स्टेशनों के लिए लगाएगी कवच
Published: February 22, 2025, 22:27 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • property tax Delhi

Related

  • भारत का दूध उत्पादन 2025 में बढ़कर हुआ 24.7 करोड़ टन
  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close