• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

आरबीआई सर्वेक्षण: अगले वित्त वर्ष में जीडीपी वृद्धि 6.5 से 6.9 प्रतिशत रहने की संभावना

सर्वेक्षण के अनुसार, अप्रैल-जून 2026 की तिमाही में जीडीपी वृद्धि का अनुमान 6.9 प्रतिशत और जुलाई-सितंबर 2026 की तिमाही के लिए 7.0 प्रतिशत किया गया है।

  • Money9
  • Last Updated : February 6, 2026, 22:46 IST
  • Follow
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
  • Follow

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा पेशेवर पूर्वानुमानकर्ताओं पर किए गए अध्ययन के अनुसार, अगले वित्त वर्ष में भारत की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि 6.5 से 6.9 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है।

आरबीआई ने कहा, ‘पेशेवर पूर्वानुमानकर्ताओं ने वित्त वर्ष 2025-26 में वास्तविक जीडीपी वृद्धि सात से 7.4 प्रतिशत और 2026-27 में 6.5 से 6.9 प्रतिशत रहने की सबसे अधिक संभावना जताई है।’

सरकार द्वारा जारी प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में अर्थव्यवस्था 7.4 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है।

सर्वेक्षण जनवरी में किया गया था, जिसमें 44 विशेषज्ञों ने भाग लिया।

सर्वेक्षण के अनुसार, अप्रैल-जून 2026 की तिमाही में जीडीपी वृद्धि का अनुमान 6.9 प्रतिशत और जुलाई-सितंबर 2026 की तिमाही के लिए 7.0 प्रतिशत किया गया है।

सर्वेक्षण में कहा गया कि वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में जीडीपी 7.3 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है, जबकि अगले चार तिमाहियों में यह 6.7 से सात प्रतिशत रहने का अनुमान है।

सर्वेक्षण में यह भी कहा गया कि वित्त वर्ष 2025-26 में निजी अंतिम उपभोग व्यय और सकल स्थायी पूंजी निर्माण दोनों 7.4 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।

वहीं वित्त वर्ष 2026-27 में ये क्रमशः 7.1 और 7.2 प्रतिशत रहने की संभावना है

Published: February 6, 2026, 22:46 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • RBI

Related

  • भारत का दूध उत्पादन 2025 में बढ़कर हुआ 24.7 करोड़ टन
  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close