• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

कुछ इस्पात उत्पादों के आयात पर तीन साल के लिए सुरक्षा शुल्क लगाने की सिफारिश

यह सिफारिश भारतीय इस्पात संघ की शिकायत पर की गई जांच के बाद आई है. इस शिकायत में कहा गया था कि विदेशों से भारी मात्रा में इस्पात का आयात हो रहा है, जिससे भारतीय कंपनियों को नुकसान हो रहा है.

  • Money9
  • Last Updated : August 17, 2025, 20:21 IST
  • Follow
  • Follow

वाणिज्य मंत्रालय की शाखा डीजीटीआर ने कुछ समतल इस्पात उत्पादों के आयात पर तीन साल के लिए सुरक्षा शुल्क लगाने की सिफारिश की है. घरेलू विनिर्माताओं को आयात में अचानक वृद्धि से बचाने के लिए ऐसा किया गया.

यह सिफारिश भारतीय इस्पात संघ की शिकायत पर की गई जांच के बाद आई है. इस शिकायत में कहा गया था कि विदेशों से भारी मात्रा में इस्पात का आयात हो रहा है, जिससे भारतीय कंपनियों को नुकसान हो रहा है.

जांच के प्रारंभिक निष्कर्षों के आधार पर, सरकार ने अप्रैल में ही 200 दिनों के लिए 12 प्रतिशत का अस्थायी सुरक्षा शुल्क लगाया था.

व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने एक अधिसूचना में कहा, ”अंतिम रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया है कि अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण भारत में संबंधित उत्पाद के आयात में हाल ही में अचानक, तेज और महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है… और यह घरेलू उद्योग/ विनिर्माताओं को भारी नुकसान पहुंचा सकता है.”

डीजीटीआर ने पहले साल के लिए 12 प्रतिशत, दूसरे साल के लिए 11.5 प्रतिशत और तीसरे साल के लिए 11 प्रतिशत शुल्क लगाने की सिफारिश की है.

भारतीय इस्पात संघ ने अपने सदस्यों की ओर से गैर-मिश्रधातु और मिश्रधातु समतल इस्पात उत्पादों के आयात पर सुरक्षा शुल्क लगाने के लिए आवेदन दायर किया था.

Published: August 17, 2025, 20:21 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • steel product

Related

  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close