• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी एमईटी झज्जर में 100 एकड़ की परियोजना शुरू करेगी

मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप लिमिटेड ने इस नयी परियोजना के विकास पर होने वाले निवेश या इससे मिलने वाले संभावित राजस्व का खुलासा नहीं किया है।

  • Money9
  • Last Updated : February 7, 2026, 22:45 IST
  • Follow
रिलायंस इंडस्‍ट्रीज
  • Follow

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआइएल) की अनुषंगी कंपनी मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप लिमिटेड (एमईटी) ने शनिवार को हरियाणा के झज्जर में अपनी एकीकृत टाउनशिप ‘रिलायंस एमईटी सिटी’ के भीतर 100 एकड़ की एक नयी परियोजना शुरू करने की घोषणा की।

रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह ने ‘रिलायंस एमईटी सिटी’ विकसित करने के लिए 8,250 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है।

इस एकीकृत स्मार्ट सिटी में जापान सहित 11 देशों की 650 से अधिक कंपनियां पहले ही अपने उद्योग स्थापित कर चुकी हैं।

कंपनी ने एक बयान में ‘मेट्रोपोलिस बाय एमईटी सिटी’ की शुरुआत करने की घोषणा की, जिसमें आवासीय और औद्योगिक दोनों तरह के भूखंड शामिल होंगे।

यह नयी परियोजना कुल 140 एकड़ में फैली हुई है, जिसके पहले चरण में कंपनी ने 100 एकड़ जमीन बिक्री के लिए पेश की है। आवासीय श्रेणी में 112 वर्ग गज से लेकर 179 वर्ग गज तक के भूखंड उपलब्ध कराए गए हैं।

मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप लिमिटेड ने इस नयी परियोजना के विकास पर होने वाले निवेश या इससे मिलने वाले संभावित राजस्व का खुलासा नहीं किया है।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और पूर्णकालिक निदेशक श्रीवल्लभ गोयल ने कहा, ‘मेट्रोपोलिस, रिलायंस एमईटी सिटी के हमारे दृष्टिकोण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम केवल एक आवासीय परियोजना नहीं बना रहे हैं, बल्कि एक सुव्यवस्थित परिवेश तैयार कर रहे हैं जहां लोग अपने कार्यस्थल और भविष्य के अवसरों के करीब रह सकें।’

बयान के अनुसार, इस परियोजना में आवासीय प्लॉट 99,000 रुपये से 1,10,000 रुपये प्रति वर्ग गज की कीमत पर दिए जा रहे हैं।

Published: February 7, 2026, 22:45 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • RIL

Related

  • भारत का दूध उत्पादन 2025 में बढ़कर हुआ 24.7 करोड़ टन
  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close