• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

रुपया 85.73 प्रति डॉलर पर स्थिर रुख के साथ बंद

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष अनुसंधान विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘ डॉलर के मुकाबले रुपया 85.90 के आसपास कमजोर खुला, लेकिन शुरुआती गिरावट के बाद थोड़ा संभला. व्यापार समझौते पर जारी बातचीत एवं शुल्क को और कुछ समय के टालने से थोड़ी राहत मिली.

  • Money9
  • Last Updated : July 9, 2025, 22:50 IST
  • Follow
रुपये
  • Follow

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बुधवार को 85.73 प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर में मजबूती और कच्चे तेल के 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बने रहने के कारण भी बाजार धारणा प्रभावित रही. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार मे रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.84 पर खुला. दिन में 85.93 से 85.65 प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार करने के बाद अंत में यह 85.73 प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ.

रुपया मंगलवार को 21 पैसे की बढ़त के साथ 85.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष अनुसंधान विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘ डॉलर के मुकाबले रुपया 85.90 के आसपास कमजोर खुला, लेकिन शुरुआती गिरावट के बाद थोड़ा संभला. व्यापार समझौते पर जारी बातचीत एवं शुल्क को और कुछ समय के टालने से थोड़ी राहत मिली. इससे रुपये को स्थिरता मिली तथा 86.00 के स्तर के आसपास और गिरावट को रोकने में मदद मिली. रुपये के 85.30 से 86.20 के दायरे में कारोबार करने के आसार हैं.’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.02 पर पहुंच गया.

स्थानीय शेयर बाजार बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 176.43 अंक की गिरावट के साथ 83,536.08 अंक पर जबकि निफ्टी 46.40 अंक के नुकसान के साथ 25,476.10 अंक पर बंद हुआ.

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 70.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे. उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 760.11 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

Published: July 9, 2025, 22:50 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • rupees

Related

  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close