• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे लुढ़ककर 86.34 पर बंद

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 85.96 पर खुला तथा 85.89 से 86.34 के दायरे में कारोबार करने के बाद कारोबार के अंत में 86.34 पर बंद हुआ। यह पिछले बंद से 30 पैसे की गिरावट है। सोमवार को रुपया 86.04 पर बंद हुआ था।

  • Money9
  • Last Updated : June 17, 2025, 21:44 IST
  • Follow
करेंसी टूटे
  • Follow

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे लुढ़ककर 86.34 पर बंद हुआ। ईरान-इजराइल के बीच युद्ध के साथ कच्चे तेल के दाम में तेजी और डॉलर के मजबूत होने के बीच रुपये में यह गिरावट आई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर धारणा ने रुपये पर और दबाव डाला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 85.96 पर खुला तथा 85.89 से 86.34 के दायरे में कारोबार करने के बाद कारोबार के अंत में 86.34 पर बंद हुआ। यह पिछले बंद से 30 पैसे की गिरावट है। सोमवार को रुपया 86.04 पर बंद हुआ था।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘‘चूंकि रुपया 86.20 से नीचे बंद हुआ है, इसलिए हमारा अनुमान है कि यह किसी भी सुधार से पहले 86.70 के स्तर तक गिर सकता है। युद्ध के कारण डॉलर की बिक्री फिलहाल सीमित है और यह जोखिम पर असर डाल रही है और शुल्क का मुद्दा गौण होने के कारण डॉलर खरीदा जा रहा है। ट्रंप ने यह भी कहा कि दवा कंपनियों पर शुल्क जल्द ही आने वाला है, जिससे भारत की दवा कंपनियों के शेयरों को लेकर आशंका पैदा हुई है और एफपीआई लगातार बिकवाली कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यूरोप और पचिम एशिया में संघर्ष तेज हो गया है। अमेरिका में अवैध अप्रवासियों के निर्वासन के कारण अशांति है, जबकि अमेरिका में ऋण काफी बढ़ गया है। इन नकारात्मक कारणों से प्रतिभागी जोखिम वाली संपत्तियों से दूर हो रहे हैं। इससे रुपया टूटा और 86.24 पर बंद हुआ।’’ भंसाली ने कहा कि बुधवार को रुपया 85.80-86.50 के दायरे में रह सकता है।

इजराइल-ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड की वायदा कीमत 1.60 प्रतिशत बढ़कर 74.40 प्रति बैरल हो गई। घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 212.85 अंक टूटकर 81,583.30 अंक, जबकि एनएसई निफ्टी 93.10 अंक की गिरावट के साथ 24,853.40 अंक पर बंद हुआ। छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत बढ़कर 98.19 हो गया।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी मासिक आंकड़ों के अनुसार, देश में बेरोजगारी की दर इस वर्ष अप्रैल में 5.1 प्रतिशत से बढ़कर मई में 5.6 प्रतिशत हो गई, जिसका मुख्य कारण मौसमी बदलाव है। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को शुद्ध आधार पर 1,482.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Published: June 17, 2025, 21:44 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • dollar index

Related

  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close