• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

रुपया पांच पैसे टूटकर 88.80 प्रति डॉलर के अबतक के सबसे निचले स्तर पर

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 88.73 पर खुला. कारोबार के दौरान 88.69 से 88.85 प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार करने के बाद अंत में 88.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट है.

  • Money9
  • Last Updated : September 30, 2025, 21:34 IST
  • Follow
गिरा रुपया
  • Follow

वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं के बीच विदेशी पूंजी की बाजार से लगातार निकासी के दबाव में अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को पांच पैसे टूटकर 88.80 प्रति डॉलर के अबतक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ.

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने हालांकि कहा कि वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में भारी कमी और डॉलर के कमजोर रुख से स्थानीय मुद्रा में भारी गिरावट नहीं आई.

उन्होंने साथ ही बताया कि निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति के फैसले से पहले सतर्क हैं जिसकी घोषणा बुधवार को की जाएगी.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 88.73 पर खुला. कारोबार के दौरान 88.69 से 88.85 प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार करने के बाद अंत में 88.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट है.

रुपया सोमवार को एक सीमित दायरे में स्थिर रहा और तीन पैसे की गिरावट के साथ 88.75 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘‘ विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के डॉलर खरीदने के लगातार दबाव के कारण रुपया कमजोर हुआ है…. अगस्त से अमेरिकी शुल्क लागू होने के बाद से व्यापार में आई गिरावट के कारण एफपीआई की बिकवाली के कारण रुपया कमजोर बना हुआ है.’’

उन्होंने कहा कि बुधवार को इसके 88.50 से 89.00 प्रति डॉलर के बीच रहने का अनुमान है.

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.79 रह गया.

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 97.32 अंक फिसलकर 80,267.62 अंक पर जबकि निफ्टी 23.80 अंक की गिरावट के साथ 24,611.10 अंक पर बंद हुआ.

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.27 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बिकवाल बने रहे और उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,831.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

Published: September 30, 2025, 21:34 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Dollar vs Rupee

Related

  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close