• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

एनएसई की निपटान अर्जी पर सेबी सैद्धांतिक रूप से सहमतः चेयरमैन

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के प्रमुख ने बताया कि सरकार ने बड़े मूल्यांकन वाली कंपनियों को आईपीओ में 2.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की अनुमति देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

  • Money9
  • Last Updated : January 16, 2026, 15:01 IST
  • Follow
  • Follow

बाजार नियामक सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने बृहस्पतिवार को कहा कि सेबा ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की तरफ से दायर निपटान अर्जी पर ‘सैद्धांतिक रूप से’ सहमति दे दी है।

यह कदम देश के सबसे बड़े शेयर बाजार एनएसई के विलंबित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का रास्ता साफ कर सकता है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के प्रमुख ने बताया कि सरकार ने बड़े मूल्यांकन वाली कंपनियों को आईपीओ में 2.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की अनुमति देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

हालांकि, उन्होंने गैर-सूचीबद्ध बाजार में एनएसई के शेयरों को लेकर बढ़ती दिलचस्पी पर टिप्पणी करने से परहेज करते हुए कहा कि यह मामला कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के दायरे में आता है।

सेबी प्रमुख ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि एनएसई की तरफ से दायर निपटान अर्जी सेबी की विभिन्न समितियों के समक्ष प्रक्रिया से गुजर रही है लेकिन नियामक सैद्धांतिक रूप से इससे सहमत है।

को-लोकेशन मामले में चुनिंदा ब्रोकरों को कथित तौर पर अनुचित बाजार पहुंच दिए जाने के आरोपों के कारण एनएसई का आईपीओ प्रस्ताव 2016 से ही अटका हुआ है।

लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद एनएसई ने पिछले साल 1,388 करोड़ रुपये का भुगतान कर यह मामला निपटाने का प्रस्ताव सेबी के समक्ष रखा था।

सेबी से मामले में अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिलने के बाद एनएसई आईपीओ की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकेगा।

एनएसई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशीष कुमार चौहान ने कहा कि निपटान पर सेबी की सैद्धांतिक सहमति एक ‘अच्छी खबर’ है, लेकिन आधिकारिक सूचना मिलने के बाद ही निर्गम का मसौदा दस्तावेज दाखिल करने की तैयारी शुरू की जाएगी।

चौहान ने अनुमान जताया कि एनओसी मिलने के सात-आठ महीने बाद एनएसई का आईपीओ बाजार में आ सकता है।

Published: January 16, 2026, 15:01 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • SEBI

Related

  • पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से तेल-तिलहन कीमतों में बढ़ोतरी जारी
  • गुरुग्राम: फर्जी जीएसटी पंजीकरण गिरोह का भंडाफोड़
  • सेबी ने कॉफी डे एंटरप्राइजेज और अधिकारियों पर 38 लाख रुपये का जुर्माना लगाया
  • जीएसटी संग्रह फरवरी में 8.1 प्रतिशत बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा
  • होंडा कार्स इंडिया की फरवरी में बिक्री 30.11 प्रतिशत घटकर 7,212 इकाई रही
  • अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान एफडीआई 18 प्रतिशत बढ़कर 47.87 अरब डॉलर पर

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close