• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

सेबी ने ज़ी बिज़नेस चैनल विशेषज्ञ प्रकरण में चार इकाइयों पर चार करोड़ रुपया जुर्माना लगाया

सेबी ने अपने अंतिम आदेश में कहा कि यह प्रतिबंध अंतरिम आदेश की तारीख आठ फरवरी, 2024 से प्रभावी माना जाएगा. नियामक ने पार्थ सारथी धर पर 50 लाख रुपये, मनन शेयरकॉम एवं कन्हैया ट्रेडिंग कंपनी पर 75-75 लाख रुपये और एसएएआर कमोडिटीज पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.

  • Money9
  • Last Updated : July 28, 2025, 21:57 IST
  • Follow
सेबी
  • Follow

बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को आर्थिक समाचार चैनल ‘जी बिज़नेस’ पर अतिथि विशेषज्ञों की शेयर संबंधी सिफारिशों की अग्रिम जानकारी के आधार पर सौदा करने के आरोप में चार इकाइयों पर कुल चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने उन्हें दो साल के लिए शेयर बाजार से प्रतिबंधित भी कर दिया है.

सेबी ने अपने अंतिम आदेश में कहा कि यह प्रतिबंध अंतरिम आदेश की तारीख आठ फरवरी, 2024 से प्रभावी माना जाएगा. नियामक ने पार्थ सारथी धर पर 50 लाख रुपये, मनन शेयरकॉम एवं कन्हैया ट्रेडिंग कंपनी पर 75-75 लाख रुपये और एसएएआर कमोडिटीज पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. सेबी ने अपनी जांच में पाया कि इन चारों इकाइयों ने समाचार चैनल पर आने वाले अतिथि विशेषज्ञ की तरफ से शेयरों के बारे में दी जाने वाली सिफारिशों की अग्रिम जानकारी का इस्तेमाल कर लाभ कमाया.

जांच में खुलासा हुआ कि शेयर संबंधी सुझाव चुनिंदा संस्थाओं के साथ पहले ही साझा कर दिए जाते थे, जिससे उन्हें आम निवेशकों की तुलना में अनुचित लाभ मिलता था. ये इकाइयां पहले सौदे कर लेती थीं और टीवी चैनल पर वह सुझाव प्रसारित होने के बाद शेयरों की कीमतों में वृद्धि होने पर लाभ कमा लेती थीं. सेबी की जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों में व्हाट्सएप चैट और सौदे के रुझान शामिल थे.

सेबी ने कहा कि भोले-भाले निवेशकों को अतिथि विशेषज्ञ की सिफारिशों के आधार पर सौदे करने के लिए प्रेरित किया गया लेकिन वे लोग इस बात से अनजान थे कि ये सिफारिशें अन्य इकाइयों के साथ पहले ही साझा की जा चुकी थीं. इस तरह से इकाइयों ने 7.41 करोड़ रुपये का अवैध लाभ कमाया, जिसे निपटान कार्यवाही के तहत पहले ही जब्त किया जा चुका है. हालांकि, एक अतिथि विशेषज्ञ हिमांशु गुप्ता के खिलाफ कार्यवाही बिना किसी जुर्माने के बंद कर दी गई है, क्योंकि उनकी कोई सीधी संलिप्तता स्थापित नहीं हुई है.

Published: July 28, 2025, 21:57 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • SEBI

Related

  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close