• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

सर्विसेज पीएमआई की वृद्धि दर दिसंबर 2024 में 4 महीने के उच्चतम स्तर पर

मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया सेवा कारोबारी गतिविधि सूचकांक नवंबर के 58.4 से बढ़कर दिसंबर में 59.3 हो गया.

  • Manish Mishra
  • Last Updated : January 6, 2025, 20:16 IST
  • Follow
दिसंबर में 4 महीने में उच्‍च स्‍तर पर रहा सर्विसेज पीएमआई
  • Follow

भारत के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर दिसंबर में चार महीने के उच्चस्तर पर पहुंच गई, जिसे मजबूत मांग की स्थिति तथा मुद्रास्फीति के दबाव में कमी के बीच नए ऑर्डर से समर्थन मिला. सोमवार को जारी एक मासिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई.

मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया सेवा कारोबारी गतिविधि सूचकांक नवंबर के 58.4 से बढ़कर दिसंबर में 59.3 हो गया. यह चार महीनों में विस्तार की सबसे मजबूत दर को दर्शाता है.

क्रय प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) की भाषा में 50 से ऊपर अंक का मतलब गतिविधियों में विस्तार से और 50 से कम का आशय संकुचन से होता है.

सर्वेक्षण के अनुसार, मांग में तेजी के कारण नए ऑर्डर बढ़े जिससे उत्पादन वृद्धि को समर्थन मिला और कंपनियों को अतिरिक्त श्रमिकों की भर्ती करने के लिए प्रेरित किया गया.

एचएसबीसी की अर्थशास्त्री इनेस लैम ने कहा, ‘‘ भारत की सेवा कंपनियों ने दिसंबर में मजबूत भरोसा दिखाया क्योंकि व्यावसायिक गतिविधियों में वृद्धि चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई. नए ऑर्डर तथा भविष्य की गतिविधियों से संकेत मिलता है कि निकट भविष्य में भी इसका मजबूत प्रदर्शन जारी रहने की संभावना है.’’

मूल्य के मोर्चे पर लागत बोझ में मामूली वृद्धि हुई, हालांकि सर्वेक्षण में शामिल लोगों ने खाद्य, श्रम तथा सामग्री पर अधिक व्यय की जानकारी दी.

भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर दिसंबर में 12 महीने के निचले स्तर पर आ गई है, क्योंकि नए व्यावसायिक ऑर्डर और उत्पादन में धीमी वृद्धि हुई है.

इस बीच, देश में निजी क्षेत्र की कंपनियों ने 2024 कैलेंडर वर्ष के अंत में उत्पादन में तेज वृद्धि दर्ज की. एचएसबीसी इंडिया सेवा कारोबारी गतिविधि सूचकांक नवंबर के 58.6 से दिसंबर में 59.2 पर आ गया जो चार महीनों में सबसे मजबूत वृद्धि का संकेत देता है.

सेवा कंपनियों में नए ऑर्डर में सबसे तेज वृद्धि ने माल उत्पादकों में आंशिक सुस्ती की भरपाई कर दी. इसके परिणामस्वरूप, कुल बिक्री में मजबूत दर से वृद्धि हुई.

एचएसबीसी इंडिया सेवा पीएमआई को एसएंडपी ग्लोबल ने करीब 400 सेवा क्षेत्र की कंपनियों के समूह को भेजे गए सवालों के जवाबों के आधार पर तैयार किया है.

Published: January 6, 2025, 20:09 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • PMI data

Related

  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close