• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

फिजिक्सवाला समेत सात कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी मिली

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बृहस्पतिवार को जारी एक ‘अपडेट’ में कहा कि इन सात कंपनियों को आईपीओ के जरिये पूंजी जुटाने के लिए नियामकीय टिप्पणियां दी गई हैं।

  • Money9
  • Last Updated : July 24, 2025, 19:13 IST
  • Follow
  • Follow

शिक्षा-प्रौद्योगिकी कंपनी फिजिक्सवाला और सात्विक ग्रीन एनर्जी समेत सात कंपनियों को अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मिल गई है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बृहस्पतिवार को जारी एक ‘अपडेट’ में कहा कि इन सात कंपनियों को आईपीओ के जरिये पूंजी जुटाने के लिए नियामकीय टिप्पणियां दी गई हैं।

सेबी के नियमों के मुताबिक, टिप्पणियां मिलने का मतलब है कि नियामक ने कंपनी के आईपीओ संबंधी मसौदा दस्तावेज को स्वीकृति दे दी है।

आईपीओ की मंजूरी पाने वाली कंपनियों में फिजिक्सवाला और सात्विक ग्रीन एनर्जी के अलावा विनिर इंजीनियरिंग, प्रणव कंस्ट्रक्शन्स, फुजियामा पावर सिस्टम्स, एसआईएस कैश सर्विसेज और एनलॉन हेल्थकेयर भी शामिल हैं।

इन कंपनियों ने इस साल जनवरी और अप्रैल के बीच अपने मसौदा दस्तावेज दाखिल किए थे। उन्हें 14-18 जुलाई के दौरान सेबी से सकारात्मक टिप्पणियां मिलीं।

इस बीच, गॉडियम आईवीएफ और वूमेन हेल्थ ने अपने मसौदा दस्तावेज वापस ले लिए हैं। इन कंपनियों ने जनवरी में अपने आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए थे।

Published: July 24, 2025, 19:13 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • IPO

Related

  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close