• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

वापसी को तैयार Skoda Octavia Diesel, इन फीचर्स होगी लैस

Octavia RS में 2.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन होगा, जो 265 bhp पावर और 370 Nm टॉर्क देगा. यह 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स के साथ आएगा. वहीं, डीजल मॉडल में 2.0-लीटर इंजन होगा, जो 190 bhp पावर और 400 Nm टॉर्क जनरेट करेगा.

  • Money9
  • Last Updated : February 28, 2025, 16:26 IST
  • Follow
  • Follow

Skoda ने Bharat Mobility Auto Expo 2025 में डीजल इंजन वाली Superb पेश किया था. इसके बाद, कई ऑटोमोबाइल प्रेमियों ने Skoda से अन्य मॉडल्स में भी डीजल इंजन लाने की मांग की थी. अब कंपनी इन मांगों को मद्देनजर Octavia सेडान को भारत में लाने की तैयारी कर रही है. कंपनी इसका डीजल इंजन वैरियंट लॉन्च करने की तैयारी में है.

Skoda Octavia Diesel में क्या है नया

Skoda पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि Octavia RS को भारत में वापस लाया जाएगा. यह मॉडल CBU (Completely Built Unit) के रूप में आएगा और इसे ग्राहकों की पसंद के अनुसार कस्टमाइज़ किया जा सकेगा. लेकिन इससे भी बड़ी खबर यह है कि कंपनी भारत के लिए डीजल इंजन वाली Octavia पर भी विचार कर रही है.

सूत्रों के अनुसार, नई Octavia को 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ लाया जाएगा. खास बात यह है कि Skoda इस मॉडल को CKD (Completely Knocked Down) रूट से लाने की योजना बना रही है, जिससे इसकी कीमत अधिक किफायती हो सकेगी.

इन फीचर्स से है लैस

Octavia RS कस्टम-बिल्ट होगी, जबकि डीजल मॉडल में भी कई नए फीचर्स मिलेंगे. इसमें 13-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (Apple CarPlay & Android Auto सपोर्ट के साथ), 10-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, शिफ्ट-बाय-वायर तकनीक, एल्युमिनियम पैडल और एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे.

क्या है सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिए इसमें 10 एयरबैग, ABS के साथ EBD, ESC, TPMS, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ADAS और पार्क असिस्ट जैसी एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी दी जाएगी.

कितना पॉवरफुल है इंजन

Octavia RS में 2.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन होगा, जो 265 bhp पावर और 370 Nm टॉर्क देगा. यह 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स के साथ आएगा. वहीं, डीजल मॉडल में 2.0-लीटर इंजन होगा, जो 190 bhp पावर और 400 Nm टॉर्क जनरेट करेगा.

क्या हो सकती है कीमत

कीमत की बात करें तो Octavia RS की ऑन-रोड कीमत मुंबई में लगभग 55 लाख रुपये है. चूंकि डीजल मॉडल CKD रूट से आएगा, इसकी कीमत उम्मीद से कम होगी. नई Octavia RS के 2025 के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है.

Published: February 27, 2025, 15:30 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Skoda

Related

  • भारत का दूध उत्पादन 2025 में बढ़कर हुआ 24.7 करोड़ टन
  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close