• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

चीनी उत्पादन में गिरावट के बावजूद UP बना नंबर 1, जानें कर्नाटक और महाराष्ट्र की स्थिति

भारतीय चीनी एवं जैव-ऊर्जा निर्माता संघ (इस्मा) के अनुसार, इस बार महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में गन्ने की पेराई देरी से शुरू हुई है. इसका असर उत्पादन पर पड़ा है.

  • Money9
  • Last Updated : December 17, 2024, 20:45 IST
  • Follow
चीनी
  • Follow

चीनी के उत्पादन में भारी गिरावट आई है. चालू सीजन में 15 सितंबर तक उत्पादन 17 प्रतिशत गिरकर 61.39 लाख टन रह गया. जबकि पिछले साल समान अवधि में यह आंकड़ा 74.05 लाख टन था. भारतीय चीनी एवं जैव-ऊर्जा निर्माता संघ (इस्मा) के अनुसार, इस बार महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में गन्ने की पेराई देरी से शुरू हुई है. इसका असर उत्पादन पर पड़ा है. खास बात यह है कि उत्पादन के आंकड़ों में चीनी का इथेनॉल निर्माण के लिए चीनी उपयोग की मात्रा शामिल नहीं है.

सहकारी चीनी कारखानों के राष्ट्रीय महासंघ (एनएफसीएसएफ) के अनुसार, सोमवार को चीनी उत्पादन को लेकर अपडेट जारी किया गया. अपडेट में कहा गया है कि 15 दिसंबर तक चीनी का उत्पादन 60.85 लाख टन था, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 74.20 लाख टन था. इस्मा ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इस साल, कर्नाटक में चीनी मिलें 7 से 12 दिन देरी से शुरू हुईं, जबकि महाराष्ट्र में मिलें पिछले सीजन की तुलना में 15 से 20 दिन देरी से शुरू हुईं.

उत्तर प्रदेश में हुई बढ़ोतरी

बिजनेस लाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि ओवरऑल उत्पादन में गिरावट आने के बाद भी उत्तर प्रदेश में बढ़ोतरी हुई है. इस्मा के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन 22.11 लाख टन से बढ़कर 23.04 लाख हो गया है. लेकिन, महाराष्ट्र में उत्पादन 24.45 लाख टन से घटकर 16.78 लाख टन और कर्नाटक में 17.56 लाख टन से घटकर 13.85 लाख टन रह गया. ऐसे इस साल अक्तूबर महीने में चीनी मिलों ने गन्ने की पेराई शुरू की.

8.46 प्रतिशत रही चीनी रिकवरी

खास बात यह है कि अब तक औसत चीनी रिकवरी 8.46 प्रतिशत रही है, जबकि एक साल पहले यह 8.72 प्रतिशत थी. पिछले साल की तुलना में इस साल करीब 131 लाख टन कम गन्ने की पेराई हुई है, क्योंकि 29 मिलों में पेराई शुरू नहीं हो पाई है. ऐसे में इस साल चीनी उत्पादन में कमी आने की संभावना है. इस्मा ने कहा कि इस साल इथेनॉल की ओर चीनी का डायवर्जन पिछले साल के लगभग 21.5 लाख टन के मुकाबले लगभग 40 लाख टन होने का अनुमान है.

Published: December 17, 2024, 20:45 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Sugar production India

Related

  • भारत का दूध उत्पादन 2025 में बढ़कर हुआ 24.7 करोड़ टन
  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close