• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

एक फरवरी को बजट के दिन शेयर बाजार कारोबार के लिए खुले रहेंगे

परिपत्र के अनुसार, ‘प्री-ओपन मार्केट’ सुबह नौ बजे शुरू होकर 9.08 बजे समाप्त होगा और सामान्य कारोबार सुबह 9.15 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक चलेगा।

  • Money9
  • Last Updated : January 16, 2026, 22:40 IST
  • Follow
  • Follow

प्रमुख शेयर बाजार बीएसई और एनएसई इस साल एक फरवरी को बजट पेश होने के दिन रविवार होने के बावजूद कारोबार के लिए खुले रहेंगे।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण उस दिन वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने शुक्रवार को निवेशकों को जारी एक परिपत्र में कहा कि केंद्रीय बजट पेश होने के कारण एक फरवरी को सामान्य समय के हिसाब से ‘लाइव’ कारोबारी सत्र आयोजित किया जाएगा।

परिपत्र के अनुसार, ‘प्री-ओपन मार्केट’ सुबह नौ बजे शुरू होकर 9.08 बजे समाप्त होगा और सामान्य कारोबार सुबह 9.15 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक चलेगा।

इसी तरह, बीएसई ने भी निवेशकों के लिए एक फरवरी को कारोबार होने से संबंधित एक परिपत्र जारी किया है।

बीएसई के नोटिस के अनुसार, एक फरवरी को ‘विशेष कारोबार दिवस’ ​​घोषित किया गया है और बाजार सामान्य कारोबारी घंटों के लिए खुले रहेंगे।

Published: January 16, 2026, 22:40 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Share Market

Related

  • पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से तेल-तिलहन कीमतों में बढ़ोतरी जारी
  • गुरुग्राम: फर्जी जीएसटी पंजीकरण गिरोह का भंडाफोड़
  • सेबी ने कॉफी डे एंटरप्राइजेज और अधिकारियों पर 38 लाख रुपये का जुर्माना लगाया
  • जीएसटी संग्रह फरवरी में 8.1 प्रतिशत बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा
  • होंडा कार्स इंडिया की फरवरी में बिक्री 30.11 प्रतिशत घटकर 7,212 इकाई रही
  • अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान एफडीआई 18 प्रतिशत बढ़कर 47.87 अरब डॉलर पर

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close