• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

टोरेंट फार्मा 19,500 करोड़ रुपये में जेबी केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स का अधिग्रहण करेगी

टोरेंट फार्मा प्रवर्तकों से करीब 11,917 करोड़ रुपये में 46.39 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करेगी। इसके अलावा वह जेबी केमिकल्स के कुछ कर्मचारियों से 1,600 रुपये प्रति शेयर (करीब 719 करोड़ रुपये) के अधिग्रहण मूल्य पर 2.80 फीसदी हिस्सेदारी भी खरीदेगी।

  • Money9
  • Last Updated : June 29, 2025, 22:49 IST
  • Follow
  • Follow

टोरेंट फार्मास्युटिकल्स ने रविवार को कहा कि वह 19,500 करोड़ रुपये में जेबी केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स में नियंत्रक हिस्सेदारी हासिल करेगी। सौदा पूरा होने पर टोरेंट फार्मा भारत की दूसरी सबसे मूल्यवान दवा कंपनी बन जाएगी। टोरेंट फार्मा प्रवर्तकों से करीब 11,917 करोड़ रुपये में 46.39 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करेगी। इसके अलावा वह जेबी केमिकल्स के कुछ कर्मचारियों से 1,600 रुपये प्रति शेयर (करीब 719 करोड़ रुपये) के अधिग्रहण मूल्य पर 2.80 फीसदी हिस्सेदारी भी खरीदेगी।

इसके बाद, शेयर सूचीबद्धता मानदंडों के अनुसार 1,639.18 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खुले बाजार से 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने (कुल 6,842.8 करोड़ रुपये) के लिए खुली पेशकश लाई जाएगी। यह दवा क्षेत्र में अब तक का दूसरा सबसे बड़ा सौदा होगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ”टोरेंट फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड और वैश्विक निवेश फर्म केकेआर ने आज घोषणा की है कि टोरेंट ने केकेआर से जेबी केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स में 25,689 करोड़ रुपये (पूरी तरह से चुकता आधार पर) के इक्विटी मूल्यांकन पर नियंत्रक हिस्सेदारी हासिल करने के लिए निर्णायक समझौते किए हैं, जिसके बाद दोनों कंपनियों का विलय होगा।’ बयान के मुताबिक यह सौदा टोरेंट की भविष्य के लिए तैयार, विविधतापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मंच बनाने की महत्वाकांक्षा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Published: June 29, 2025, 22:49 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • deal

Related

  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close