• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

ट्रंप ने ईयू, मेक्सिको पर 30 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की, एक अगस्त से होगा प्रभावी

मेक्सिको के नेता को लिखे अपने पत्र में, ट्रंप ने स्वीकार किया कि मेक्सिको ने अमेरिका में अवैध प्रवासियों और 'फेंटेनाइल' की आवक को रोकने में मदद की है. हालांकि, उन्होंने कहा कि मेक्सिको ने उत्तरी अमेरिका को ‘मादक पदार्थ की तस्करी के मैदान’ में बदलने से रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं.

  • Money9
  • Last Updated : July 12, 2025, 20:50 IST
  • Follow
डोनाल्‍ड ट्रंप
  • Follow

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार यूरोपीय संघ (ईयू) और मेक्सिको पर 30 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया खाते पर पोस्ट किए गए पत्रों में अमेरिका के दो सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों पर शुल्क लगाने की घोषणा की. यह शुल्क एक अगस्त से प्रभावी होगा.

मेक्सिको के नेता को लिखे अपने पत्र में, ट्रंप ने स्वीकार किया कि मेक्सिको ने अमेरिका में अवैध प्रवासियों और ‘फेंटेनाइल’ की आवक को रोकने में मदद की है. हालांकि, उन्होंने कहा कि मेक्सिको ने उत्तरी अमेरिका को ‘मादक पदार्थ की तस्करी के मैदान’ में बदलने से रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं.

ट्रंप ने यूरोपीय संघ को लिखे अपने पत्र में कहा कि अमेरिका का व्यापार घाटा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है. ट्रंप ने ईयू को लिखा, “हमने यूरोपीय संघ के साथ अपने व्यापारिक संबंधों पर वर्षों तक चर्चा की है, और हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि हमें आपके शुल्क और गैर-शुल्क नीतियों तथा व्यापार बाधाओं के कारण उत्पन्न इन दीर्घकालिक, बड़े और लगातार व्यापार घाटे से दूर होना चाहिए.”

उन्होंने लिखा, “दुर्भाग्यवश, हमारे संबंध पारस्परिकता से कोसों दूर रहे हैं.”

ट्रंप अपने सहयोगियों और विरोधियों, दोनों के साथ नए शुल्क की घोषणाएं कर रहे हैं, जो उनके 2024 के चुनाव अभियान का आधार है. उन्होंने कहा था कि यह अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने की नींव रखेगा. उनका दावा है कि दशकों से अन्य देशों ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था का दोहन किया है.

जवाबी शुल्कों के ज़रिए, ट्रंप विश्व व्यापार को नियंत्रित करने वाले नियमों में भारी उलटफेर कर रहे हैं. ट्रंप ने शनिवार के पत्रों के साथ अब तक 24 देशों और 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ पर शुल्क की शर्तें लागू कर दी हैं.

Published: July 12, 2025, 20:50 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Trump

Related

  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close