• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

ट्रंप ने मरीन और नेशनल गार्ड के और बलों को लॉस एंजिलिस भेजने का आदेश दिया

स्थानीय अधिकारियों और गवर्नर गेविन न्यूसम ने ट्रंप के इस कदम का विरोध किया है और पुलिस प्रमुख का कहना है कि इससे विरोध प्रदर्शनों से निपटने में मुश्किलें पैदा होंगी।

  • Money9
  • Last Updated : June 10, 2025, 15:16 IST
  • Follow
डोनाल्‍ड ट्रंप
  • Follow

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर मरीन कोर के 700 और ‘नेशनल गार्ड’ के 2,000 अतिरिक्त जवान लॉस एंजिलिस रवाना हो गए जिससे वहां सेना की मौजूदगी और बढ़ जाएगी।

स्थानीय अधिकारियों और गवर्नर गेविन न्यूसम ने ट्रंप के इस कदम का विरोध किया है और पुलिस प्रमुख का कहना है कि इससे विरोध प्रदर्शनों से निपटने में मुश्किलें पैदा होंगी।

ट्रंप ने पहले जिन 2,000 बलों की लॉस एंजिलिस में तैनाती का आदेश दिया था वे रविवार को पहुंचना शुरू हो गए थे। लॉस एंजिलिस में विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को उस समय शुरू हुआ था जब संघीय आव्रजन अधिकारियों ने उस दिन शहर भर में 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था।

सोमवार के प्रदर्शन के दौरान अधिक हंगामा नहीं हुआ। हजारों लोग ‘सिटी हॉल’ में शांतिपूर्ण रैली में शामिल हुए तथा सैकड़ों लोगों ने एक संघीय परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस परिसर में वह हिरासत केंद्र भी शामिल है, जहां शहर भर में छापेमारी के बाद कुछ प्रवासियों को रखा गया है।

मेयर कैरेन बास और न्यूसम का कहना है कि ट्रंप ने लॉस एंजिलिस की स्थिति के बारे में जो वर्णन किया है, वह सच्चाई से कोसों दूर है। उन्होंने कहा कि ट्रंप सैन्य कर्मियों को तैनात कर सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं जबकि पुलिस का भी कहना है कि उन्हें मदद की जरूरत नहीं है।

गवर्नर न्यूसम ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर ट्रंप के इस कदम को लापरवाही भरा और ‘‘हमारे बलों के लिए अपमानजनक’’ बताया।

न्यूसम ने कहा, ‘‘यह कदम सार्वजनिक सुरक्षा के लिए नहीं उठाया गया। यह एक खतरनाक राष्ट्रपति के अहंकार को संतुष्ट करने के लिए उठाया गया कदम है।’’

अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय ‘पेंटागन’ ने आव्रजन संबंधी कार्रवाई के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों से निपटने में ‘नेशनल गार्ड’ के जवानों की मदद के लिए सोमवार को लॉस एंजिलिस में लगभग 700 ‘मरीन’ कोर तैनात किए।

कैलिफोर्निया ने ‘गार्ड’ के जवानों की तैनाती को लेकर ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दायर किया है और प्रदर्शनकारी का प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी है।

‘यूएस नदर्न कमांड’ ने एक बयान में बताया कि दक्षिणी कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में ट्वेंटीनाइन पाम्स स्थित आधार से ‘मरीन’ बलों को संघीय संपत्ति और संघीय आव्रजन एजेंट सहित कर्मियों की सुरक्षा के लिए तैनात किया जा रहा है।

लॉस एंजिलिस पुलिस प्रमुख जिम मैकडोनेल ने सोमवार दोपहर को एक बयान में कहा कि उन्हें बड़े पैमाने पर प्रदर्शनों को संभालने की पुलिस विभाग की क्षमता पर पूरा भरोसा है और पुलिस विभाग के समन्वय के बिना ‘मरीन’ बलों के आने से ‘‘साजो-सामान और परिचालन संबंधी बड़ी चुनौती’’ पैदा हो गई है।

Published: June 10, 2025, 15:16 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Trump

Related

  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close