• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

भारत के लिए नए अवसर खोल सकते हैं ट्रंप के शुल्क: स्कोडा एमडी

स्कोडा ऑटो की नई पेशकश टिगुआन आर-लाइन में स्पोर्टी 'आर' थीम वाला एक्सटीरियर और इंटीरियर दिया गया है। इसमें मसाज फंक्शन, लुम्बर सपोर्ट के साथ स्पोर्टी आरामदायक सीटें और स्मार्टफोन के लिए आसान चार्जिंग जैसे कई फीचर दिए गए हैं. पेट्रोल इंजन से चलने वाली नई टिगुआन आर-लाइन 7-स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन के साथ अपने खंड में सबसे बेहतर 204 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देती है.

  • Money9
  • Last Updated : April 14, 2025, 19:20 IST
  • Follow
  • Follow

वाहन विनिर्माता स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने सोमवार को कहा कि वह ट्रंप प्रशासन के जवाबी शुल्क का समर्थन नहीं करती है लेकिन इस कदम से लंबी अवधि में उद्योगों के लिए नये अवसर खुल सकते हैं. हालांकि ट्रंप प्रशासन ने उन देशों को जवाबी शुल्क से 90 दिनों की राहत दी है, जिन्होंने अमेरिकी कार्यवाही के जवाब में कोई कदम नहीं उठाया था. स्कोडा ऑटो भारत में पूरी तरह तैयार इकाई (सीबीयू) के रूप में कारों के आयात से संबंधित कथित सीमा शुल्क धोखाधड़ी के लिए 11,000 करोड़ रुपये के कारण बताओ नोटिस का सामना कर रही है.

इस बीच, कंपनी ने 49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर नई फॉक्सवैगन टिगुआन आर लाइन को पेश किया. इस मौके पर स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया के प्रबंध निदेशक पीयूष अरोड़ा ने यहां पीटीआई-भाषा से कहा, ”बेशक, हम जवाबी शुल्क का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन साथ ही द्विपक्षीय व्यापार या मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के जरिये भारत में भी अर्थव्यवस्था को खोलने के बारे में बहुत सारी चर्चाएं हो रही हैं.”

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समूह हमेशा मुक्त व्यापार और ग्राहकों तथा उनके लाभों के लिए देशों के बीच प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में विश्वास करता है. अरोड़ा ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन द्वारा शुल्क के मोर्चे पर हाल ही में की गई घोषणाओं को लेकर अभी बहुत अनिश्चितता है. हालांकि, उन्होंने कहा कि ये घटनाक्रम भारत और यूरोपीय संघ के बीच लंबे समय से चर्चा में रहे मुक्त व्यापार समझौतों में तेजी ला सकते हैं.

उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि भारत के लिए अवसर हैं. हम हमेशा से यूरोप के बीच कम शुल्क के समर्थक रहे हैं, चाहे वह यूरोपीय संघ का व्यापार हो या द्विपक्षीय एफटीए, जिस पर बहुत लंबे समय से चर्चा हो रही है.” उन्होंने कहा कि जवाबी शुल्क से भारत को शुरुआती बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन लंबे समय में शायद यह अवसरों को खोलेगा.उन्होंने साथ ही कहा कि फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता कि यह पूरा शुल्क मुद्दा कैसे सुलझेगा और यह किस दिशा में आगे बढ़ेगा.

स्कोडा ऑटो की नई पेशकश टिगुआन आर-लाइन में स्पोर्टी ‘आर’ थीम वाला एक्सटीरियर और इंटीरियर दिया गया है। इसमें मसाज फंक्शन, लुम्बर सपोर्ट के साथ स्पोर्टी आरामदायक सीटें और स्मार्टफोन के लिए आसान चार्जिंग जैसे कई फीचर दिए गए हैं. पेट्रोल इंजन से चलने वाली नई टिगुआन आर-लाइन 7-स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन के साथ अपने खंड में सबसे बेहतर 204 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देती है.

यह तीसरी पीढ़ी की टिगुआन है, जो दुनिया भर में फॉक्सवैगन की सबसे ज़्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक है. इस मौके पर फॉक्सवैगन इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा, ”जर्मन इंजीनियरिंग, 5-स्टार सुरक्षा और मजेदार ड्राइविंग अनुभव के साथ, नई टिगुआन आर-लाइन रोमांच के लिए पूरी तरह तैयार है.”इस गाड़ी की आपूर्ति भारत में फॉक्सवैगन डीलरशिप नेटवर्क पर 23 अप्रैल, 2025 से शुरू होगी. इसकी शुरुआती कीमत 49 लाख रुपये है.

Published: April 14, 2025, 19:20 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Donald Trump

Related

  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close