• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

अर्बन कंपनी के आईपीओ को दूसरे दिन नौ गुना बोलियां मिलीं

गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए निर्धारित कोटे को 18.22 गुना अभिदान प्राप्त हुआ, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 17.68 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 1.48 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

  • Money9
  • Last Updated : September 11, 2025, 20:09 IST
  • Follow
  • Follow

घरेलू सेवाएं देने वाला मंच अर्बन कंपनी लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली के दूसरे दिन नौ गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 1,900 करोड़ रुपये के आईपीओ में 96.14 करोड़ (96,14,10,320) शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि प्रस्तावित शेयरों की संख्या 10.67 करोड़ (10,67,73,244) थी।

गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए निर्धारित कोटे को 18.22 गुना अभिदान प्राप्त हुआ, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 17.68 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 1.48 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

अर्बन कंपनी ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 854 करोड़ रुपये जुटाए थे।

कंपनी के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 98-103 रुपये प्रति शेयर है। इसके लिए आवेदन शुक्रवार तक दिए जा सकते हैं। मूल्य दायरे के ऊपरी छोर पर, कंपनी का मूल्यांकन 14,790 करोड़ रुपये आंका गया है।

गुरुग्राम स्थित कंपनी की नए शेयर बेचकर 472 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। जबकि मौजूदा निवेशक 1,428 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेच रहे हैं।

बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत शेयर बेचने वालों में एक्सेल इंडिया और एलिवेशन कैपिटल, बेसेमर इंडिया कैपिटल होल्डिंग्स II लिमिटेड, इंटरनेट फंड वी प्राइवेट लिमिटेड और वीवाईसी11 लिमिटेड शामिल हैं।

कंपनी की नए निर्गमों के माध्यम से जुटायी गयी पूंजी का उपयोग नई तकनीक के विकास और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, अपने कार्यालयों के लिए लीज भुगतान, विपणन गतिविधियों और सामान्य कंपनी उद्देश्यों के लिए करने की योजना है।

Published: September 11, 2025, 20:09 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • active IPOs

Related

  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close