• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

अमेरिका में खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई में 2.7 प्रतिशत पर स्थिर

अमेरिका के श्रम विभाग ने मंगलवार को जारी आंकड़ों में कहा कि जुलाई में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) सालाना आधार पर 2.7 प्रतिशत बढ़ा। यह जून महीने के बराबर ही है जबकि अप्रैल में दर्ज 2.3 प्रतिशत के स्तर से ऊपर है।

  • Money9
  • Last Updated : August 12, 2025, 20:01 IST
  • Follow
US Inflation
  • Follow

अमेरिका में शुल्क वृद्धि के बीच खुदरा मुद्रास्फीति दर जुलाई में 2.7 प्रतिशत पर स्थिर बनी रही जबकि मुख्य मुद्रास्फीति दर पांच माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

अमेरिका के श्रम विभाग ने मंगलवार को जारी आंकड़ों में कहा कि जुलाई में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) सालाना आधार पर 2.7 प्रतिशत बढ़ा। यह जून महीने के बराबर ही है जबकि अप्रैल में दर्ज 2.3 प्रतिशत के स्तर से ऊपर है।

पिछले महीने मुख्य (कोर) मुद्रास्फीति में 3.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जो जून के 2.9 प्रतिशत से अधिक है। मुख्य मुद्रास्फीति में खाद्य एवं ऊर्जा संसाधन शामिल नहीं होते।

आंकड़ों से संकेत मिलता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापक शुल्क के प्रभाव को गैस कीमतों में नरमी और किराया में धीमी वृद्धि आंशिक रूप से संतुलित कर रही हैं।

ये आंकड़े अप्रैल में ट्रंप प्रशासन की तरफ से लगाए गए 10 प्रतिशत बुनियादी सीमा शुल्क और चीन एवं कनाडा जैसे देशों पर अधिक आयात शुल्क के असर को भी दर्शाते हैं।

हालांकि, मुद्रास्फीति के लगातार ऊंचे स्तर पर होने से अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के लिए मुश्किल स्थिति पैदा हो रही है। अप्रैल में शुल्क वृद्धि लागू होने के बाद से नौकरियों में बढ़ोतरी की रफ्तार घटी है। इससे वित्तीय बाजारों में नीतिगत ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें बढ़ी हैं।

फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल ने चेतावनी दी है कि मुद्रास्फीति की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए केंद्रीय बैंक मौद्रिक नीति में ढील देने से बच सकता है.

Published: August 12, 2025, 20:01 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • us retail inflation

Related

  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close