• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

पश्चिम एशिया संकट से व्यापार, एलएनजी पर निर्भर क्षेत्र हो सकते हैं प्रभावित: क्रिसिल

भारत अपने कच्चे तेल का लगभग 85 प्रतिशत और अपनी एलएनजी जरूरत का लगभग आधा हिस्सा आयात करता है। भारत के कच्चे तेल का 40-50 प्रतिशत और एलएनजी आयात का 50-60 प्रतिशत इसी जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है।

  • Money9
  • Last Updated : March 5, 2026, 14:30 IST
  • Follow
Business cycle-oriented funds can be invested based on one's risk profile, investing profile, and target allocation.
  • Follow

क्रिसिल रेटिंग्स के अनुसार पश्चिम एशिया में लंबे समय तक चलने वाला युद्ध बासमती चावल, उर्वरक, हीरा पॉलिश, एयरलाइंस और यात्रा परिचालकों सहित उन कई भारतीय क्षेत्रों को प्रतिकूल रूप से प्रभावित कर सकता है, जिनका इस क्षेत्र के साथ सीधा व्यापारिक संबंध है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि सिरेमिक और उर्वरक जैसे आयातित तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) पर निर्भर क्षेत्र निकट अवधि में उत्पादन व्यवधान का सामना कर सकते हैं। वहीं कच्चे तेल से जुड़े उद्योग – जिनमें तेल रिफाइनी, टायर, पेंट, विशेष रसायन, पैकेजिंग और सिंथेटिक कपड़े शामिल हैं – लागत के दबाव का सामना कर सकते हैं।

पश्चिम एशिया के देश वैश्विक कच्चे तेल के लगभग 30 प्रतिशत और वैश्विक एलएनजी उत्पादन के 20 प्रतिशत हिस्से के लिए जिम्मेदार हैं, जिसका अधिकांश हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से ले जाया जाता है।

भारत अपने कच्चे तेल का लगभग 85 प्रतिशत और अपनी एलएनजी जरूरत का लगभग आधा हिस्सा आयात करता है। भारत के कच्चे तेल का 40-50 प्रतिशत और एलएनजी आयात का 50-60 प्रतिशत इसी जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है।

क्रिसिल के अनुसार, बढ़ते जोखिमों के कारण एक मार्च 2026 से अधिकांश जहाजों ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरना बंद कर दिया है। एजेंसी ने कहा, ”इस व्यापार मार्ग में किसी भी लंबे समय तक रहने वाले व्यवधान का वैश्विक कच्चे तेल और एलएनजी की उपलब्धता तथा उनकी कीमतों पर असर पड़ेगा।”

Published: March 5, 2026, 14:30 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Crisil

Related

  • पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से तेल-तिलहन कीमतों में बढ़ोतरी जारी
  • गुरुग्राम: फर्जी जीएसटी पंजीकरण गिरोह का भंडाफोड़
  • सेबी ने कॉफी डे एंटरप्राइजेज और अधिकारियों पर 38 लाख रुपये का जुर्माना लगाया
  • जीएसटी संग्रह फरवरी में 8.1 प्रतिशत बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा
  • होंडा कार्स इंडिया की फरवरी में बिक्री 30.11 प्रतिशत घटकर 7,212 इकाई रही
  • अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान एफडीआई 18 प्रतिशत बढ़कर 47.87 अरब डॉलर पर

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close