• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

आटे की कीमत में जल्द आएगी गिरावट, महंगाई को कम करने के लिए सरकार ने तैयार किया प्लान

खाद्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सरकार 31 मार्च 2025 तक भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अपने बफर स्टॉक से आटा मिलर्स जैसे थोक खरीदारों को खुले बाजार में 25 लाख टन गेहूं बेचेगी.

  • Money9
  • Last Updated : December 2, 2024, 19:39 IST
  • Follow
सरकार के इस कदम से जन्‍द सस्‍ता होगा आटा
  • Follow
आटे की लगातार बढ़ती कीमत से आम आदमी के किचन का बजट बिगड़ गया है. महंगाई का आलम यह है कि रिटेल मार्केट खुला आटा 40 से 45 रुपये किलोग्राम बिक रहा है. लेकिन अब आटा की बढ़ती कीमतों पर जल्द ब्रेक लग सकता है. इसके लिए केंद्र सरकार ने शानदार प्लान बनाया है. कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार अपने बफर स्टॉक से ओपन मार्केट में गेहूं जारी करेगी. सरकार को इससे गेहूं की कीमत में गिरावट आने की उम्मीद है. जब गेहूं सस्ता होगा, तो आटे की भी कीमत कम हो जाएगी. द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, खाद्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सरकार 31 मार्च 2025 तक भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अपने बफर स्टॉक से आटा मिलर्स जैसे थोक खरीदारों को खुले बाजार में 25 लाख टन गेहूं बेचेगी. इस कदम का उद्देश्य अगले कुछ दिनों में कीमतों में बढ़ोतरी की किसी भी संभावना को रोकना है. पिछले साल, एफसीआई ने जून से खुले बाजार में बिक्री अभियान शुरू किया था और थोक खरीदारों के लिए रिकॉर्ड 100 लाख टन गेहूं बेचा था.

मार्केट में गेहूं का खुदरा रेट

उपभोक्ता मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, गेहूं का दैनिक औसत खुदरा मूल्य 32 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास है. आटा मिलर्स पिछले कई महीनों से सरकार से खुले बाजार में गेहूं बेचने की मांग कर रहे हैं. 16 नवंबर तक एफसीआई के पास 10770857 टन गेहूं का स्टॉक था. सरकार को उम्मीद है कि बफर स्टॉक से गेहूं जारी करने पर रिटेल मार्केट में इसकी सप्लाई बढ़ जाएगी. ऐसे में आटे और गेहूं की कीमतों में गिरावट आएगी.

इस साल इतनी हुई गेहूं की खरीद

बता दें कि इस साल गेहूं खरीद 30 जून को बंद हुई थी, जिसमें 1 अप्रैल से भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा 260 लाख टन से अधिक की खरीद की गई. हालांकि यह खरीद सरकार द्वारा निर्धारित 37.3 मिलियन टन लक्ष्य से कम है, लेकिन यह 300 लाख टन तक भी नहीं पहुंच सकी, क्योंकि निजी व्यापारियों ने 2,275 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से अधिक कीमत पर खरीद की. कृषि मंत्रालय के अनुसार, 2023-24 फसल वर्ष (जुलाई-जून) में गेहूं का उत्पादन 112.92 मिलियन टन होने का अनुमान था.
Published: December 2, 2024, 19:39 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • wheat flour

Related

  • पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से तेल-तिलहन कीमतों में बढ़ोतरी जारी
  • गुरुग्राम: फर्जी जीएसटी पंजीकरण गिरोह का भंडाफोड़
  • सेबी ने कॉफी डे एंटरप्राइजेज और अधिकारियों पर 38 लाख रुपये का जुर्माना लगाया
  • जीएसटी संग्रह फरवरी में 8.1 प्रतिशत बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा
  • होंडा कार्स इंडिया की फरवरी में बिक्री 30.11 प्रतिशत घटकर 7,212 इकाई रही
  • अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान एफडीआई 18 प्रतिशत बढ़कर 47.87 अरब डॉलर पर

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close