• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज विणिंगम बंदरगाह पहुंचा

एमएससी इरिना का आगमन नए गहरे पानी वाले बंदरगाह के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसका औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो मई को किया था।

  • Money9
  • Last Updated : June 9, 2025, 15:00 IST
  • Follow
Pixabay
  • Follow

दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज एमएससी इरिना सोमवार सुबह विणिंगम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह पर पहुंचा। बंदरगाह के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जहाज मंगलवार तक यहां रहेगा।

यह जहाज सोमवार सुबह आठ बजे विणिंगम पहुंचा। यहां पहुंचने पर उसका स्वागत पारंपरिक जल सलामी के साथ किया गया।

एमएससी इरिना का आगमन नए गहरे पानी वाले बंदरगाह के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसका औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो मई को किया था।

करीब 24,346 टीईयू (बीस फुट समतुल्य इकाई) की वहन क्षमता वाला यह विशाल जहाज वैश्विक व्यापार के बढ़ते पैमाने और इसमें भारत की बढ़ती भूमिका का प्रतीक है।

अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लि. के प्रबंध निदेशक करण अदाणी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘24,346 टीईयू क्षमता वाले दुनिया के सबसे बड़े कंटेनर जहाज एमएससी इरिना का विणिंगम बंदरगाह पर स्वागत करते हुए हम गर्व महसूस कर रहे हैं। यह जहाज दक्षिण एशियाई तटों पर पहली बार आया है, जो इसे न केवल विणिंगम के लिए, बल्कि वैश्विक ट्रांसशिपमेंट (एक जहाज से दूसरे जहाज में माल चढ़ाना) में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में भारत की बेहतर होती स्थिति को दर्शाता है।’’

लगभग 399.9 मीटर लंबा और 61.3 मीटर चौड़ा यह जहाज फीफा के एक मानक फुटबॉल मैदान से लगभग चार गुना लंबा है।

Published: June 9, 2025, 14:59 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close