• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

योगी सरकार अनाथ बच्चों के लिए 10 जिलों में आश्रय गृह बनाएगी

इन आश्रय गृहों की स्थापना के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है।

  • Money9
  • Last Updated : April 29, 2025, 15:40 IST
  • Follow
Yogi Adityanath
  • Follow

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार राज्य के 10 जिलों में 10 नवीन बाल आश्रय गृह स्थापित करेगी। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गयी।

बयान के मुताबिक, इन आश्रय गृहों की स्थापना के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है।

बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री बाल आश्रय योजना के अन्तर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा राजकीय देख-रेख व संरक्षण की आवश्यकता वाले निराश्रित बच्चों के सुरक्षित, सर्वागीण विकास के लिए इन गृहों को संचालित किया जाएगा।

बयान के मुताबिक, योजना के तहत प्रथम चरण में वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, अयोध्या, अमेठी, मथुरा, फिरोजाबाद, बस्ती, झांसी एवं कानपुर देहात में विभिन्‍न श्रेणियों में 100-100 बच्चों की क्षमता के कुल 10 नवीन गृहों का निर्माण किया जाएगा।

बयान में बताया गया कि इन गृहों में एक राजकीय बाल गृह (बालिका), एक राजकीय बाल गृह (बालक), सात राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) और किशोर न्याय बोर्ड सहित एवं एक ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी’ गृह सम्मिलित हैं।

बयान के मुताबिक, योगी सरकार का इस योजना के माध्यम से उन बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का लक्ष्य है, जो अनाथ या फिर कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे हैं।

बयान में बताया गया कि प्रस्तावित गृहों में बच्चों को सुरक्षित माहौल, पौष्टिक भोजन, शिक्षा और कौशल विकास की सुविधाएं दी जाएंगी।

Published: April 29, 2025, 15:40 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • CM Yogi Adityanath

Related

  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close