• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

युवाओं के रोजगार में 2026 तक 11 प्रतिशत वृद्धि की संभावना: रिपोर्ट

इस दौरान आईटी सेवाओं, फिनटेक और हरित ऊर्जा क्षेत्रों में लगभग 1.28 करोड़ नौकरियां सृजित होंगी। हालांकि इसके लिए एआई कुशल और भविष्य के अनुकूल कार्यबल की बढ़ती मांग को पूरा करना जरूरी है।

  • Money9
  • Last Updated : January 13, 2026, 11:39 IST
  • Follow
महाकुंभ में मिलेंगी 12 लाख अस्‍थाई नौकरियां
  • Follow

वैश्विक डिजिटल प्रतिभा समाधान प्रदाता एनएलबी सर्विसेज ने सोमवार को कहा कि भारत में युवाओं की भर्ती 2026 तक 11 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। इस दौरान आईटी सेवाओं, फिनटेक और हरित ऊर्जा क्षेत्रों में लगभग 1.28 करोड़ नौकरियां सृजित होंगी। हालांकि इसके लिए एआई कुशल और भविष्य के अनुकूल कार्यबल की बढ़ती मांग को पूरा करना जरूरी है।

एनएलबी सर्विसेज के सीईओ सचिन अलग ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियों का वितरण अलग-अलग होने की संभावना है। इसमें आईटी सेवाओं की हिस्सेदारी लगभग 30-40 प्रतिशत, विनिर्माण की लगभग 12 प्रतिशत, स्वास्थ्य सेवा की लगभग 13 प्रतिशत, फिनटेक की लगभग 20 प्रतिशत, लॉजिस्टिक की लगभग 10.7 प्रतिशत और हरित ऊर्जा की हिस्सेदारी लगभग चार प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

यह विश्लेषण व्यापक आर्थिक परिवेश, उद्योग के रुझानों और बाजार में देखी जा रही मांग पर आधारित है।

अलग ने बताया कि युवाओं की भर्ती 2026 तक 11 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है, जिसका अर्थ है लगभग 1.28 करोड़ नई नौकरियां तैयार होंगी। आईटी सेवाओं, फिनटेक, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवा, लॉजिस्टिक और हरित ऊर्जा में इसकी भारी मांग रहेगी।

उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि की गति को बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर कौशल विकास को प्राथमिकता देना आवश्यक है।

Published: January 13, 2026, 11:39 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • job

Related

  • पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से तेल-तिलहन कीमतों में बढ़ोतरी जारी
  • गुरुग्राम: फर्जी जीएसटी पंजीकरण गिरोह का भंडाफोड़
  • सेबी ने कॉफी डे एंटरप्राइजेज और अधिकारियों पर 38 लाख रुपये का जुर्माना लगाया
  • जीएसटी संग्रह फरवरी में 8.1 प्रतिशत बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा
  • होंडा कार्स इंडिया की फरवरी में बिक्री 30.11 प्रतिशत घटकर 7,212 इकाई रही
  • अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान एफडीआई 18 प्रतिशत बढ़कर 47.87 अरब डॉलर पर

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close